बिहार में वर्दी फिर हुई शर्मसार, डांसर संग दारोगा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

बक्सर : बिहार के बक्सर में एक बार फिर वर्दी शर्मसार हुई है। बक्सर के बगेल थाने में तैनात एसआई का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख राह है कि एसआई मनीष कुमार महिला डांसर संग आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

बक्सर SP शुभम आर्य ने जांच के आदेश देकर कार्रवाई के संकेत दिए हैं

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने जांच के आदेश देकर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद न सिर्फ आम जनता बल्कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी सकते में आ गए हैं। जिस पुलिस पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। उसी वर्दीवाले की ओछी हरकत से पुलिस की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Buxar SI 1 22Scope News

SI मनीष कुमार एक महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दारोगा मनीष कुमार एक महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहे हैं। उसके ठुमके पर रुपए लूटा रहे हैं। दारोगा का चेहरा देखकर लग रहा है कि वह पूरा मूड बनाकर आए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वो अपने ओहदे की मर्यादा भी भूल गए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी निजी कार्यक्रम का है। हालांकि यह वीडियो कहां और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

Buxar SI 22Scope News

यह भी पढ़े : दूल्हे को वरमाला डाल रही थी प्रेमिका, प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी दी गोली…

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel