Bihar: आज के समय में सभी के ऊपर रील और कंटेंट बनाने का क्रेज सर चढ़कर बोल रहा है। चाहे लोग किसी भी फिल्ड में काम कर रहे हैं कहीं जाते हैं कुछ भी करते हैं तो एक बार रील बनाने का जरुर सोचते हैं। लेकिन बिहार में चार युवकों को रील बनाना भारी पड़ गया और उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
कई संदिग्ध सामान भी हुए बरामद
दरअसल Bihar के रोहतास जिले में चार युवक पुलिस की वर्दी पहनकर रील बना रहे थे, उन्हें ये शौक काफी महंगा पड़ गया। बता दें पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान उनके पास से कई संदिग्ध सामान भी बरामद हुए।
इन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया, जिनमें शत्रुघ्न कुमार (रोहतास), राहुल कुमार (शंभू बिगहा, रोहतास), शशि कुमार (शंभू बिगहा, रोहतास) और प्रिंस कुमार (औरंगाबाद) शामिल हैं।
असली वर्दी पहनकर बना रहे थे रील
इनमें से दो युवक असली पुलिस वर्दी पहने हुए थे, जिसमें बिहार पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, ये युवक विशेष रूप से पुलिस वर्दी में रील बनाने के लिए मशहूर थे और उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर पहले से वायरल हो चुके हैं।
Highlights


