दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी से लूट, ईंट से हमला कर किया घायल

बोकारो : दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी से लूट, अपराधियों ने ईंट से हमला कर किया घायल- चास

थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से 37800 रुपए लूट का मामला सामने आया है.

बताया जाता है कि ग्राहक सेवा केंद्र में पैसा जमा करने आए एक युवक ने घटना को अंजाम दिया है.

युवक एक घंटे से पैसा जमा करने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र में खड़ा था.

ऑपरेटर के द्वारा पैसा जमा करने में हो रही परेशानी की बात कहने पर युवक ने

ऑपरेटर के सिर पर हमला कर दिया. इसके बाद पैसे लेकर मौके से फरार हो गया.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद चास थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मौके पर चौक थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार बहुत कर पीड़ित युवक से पूछताछ करने में जुटे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में कोटक महिंद्रा में पैसा जमा करने के लिए एक युवक 7 बजे के करीब पहुंचा. उसने ग्राहक सेवा केंद्र के ऑपरेटर से पैसा जमा करने की बात कही. लेकिन ऑपरेटर ने पैसा जमा करने में हो रही दिक्कत का हवाला दिया.

सिर पर हमला कर दिया घटना को अंजाम

उसके बाद युवक 1 घंटे तक खड़ा रहा और जैसे ही ऑपरेटर हिसाब किताब मिलाने लगा. उसी दौरान युवक ने ईंट से ऑपरेटर आशीष रंजन के सिर पर हमला कर दिया. इस हमले में वह नीचे गिर गया. इसके बाद युवक ने वहां रखे पैसे की लूट कर फरार हो गया. इस दौरान ऑपरेटर ने उसका पीछा करते हुए उसके ऊपर ईंट भी चलाई. लेकिन वह मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार ने बताया कि युवक पैसा जमा करने के लिए आया था. पैसा जमा नहीं होने पर उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. मामले का अनुसंधान किया जा रहा है.

रिपोर्ट: चुमन कुमार

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...