CM Yogi : महाकुंभ में एक भी अपहरण, लूट, छेड़छाड़ या दुष्कर्म नहीं घटित हुआ लेकिन दुष्प्रचार में जुटे रहे विरोधी

प्रयागराज : CM Yogi : महाकुंभ में एक भी अपहरण, लूट, छेड़छाड़ या दुष्कर्म नहीं घटित हुआ लेकिन दुष्प्रचार में जुटे रहे विरोधी। महाकुंभ 2025 के समापन पर गुरूवार को प्रयागराज के संगम तट पहुंचे CM Yogi आदित्यनाथ ने अपने सियासी विरोधियों को भी जमकर निशाने पर लिया।

महाकुंभ में प्रयागराज, प्रयागराजवासियों, केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ मिले जनसहयोग की CM Yogi ने मुक्त कंठ से सराहना करते नहीं अघाए। लेकिन इसी क्रम में विरोधियों पर चुन-चुनकर हमला बोला।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…महाकुंभ में अपराध की एक भी घटना नहीं हुई लेकिन विरोधियों ने दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ा।  

…कोई अपहरण की घटना नहीं घटी। कोई लूट की घटना नहीं हुई। कोई छेड़छाड़, दुष्कर्म की घटना नहीं। कोई भी ऐसी घटना नहीं घटी, जिसके बारे में कोई सवाल उठा सके।

…दूरबीन लगाकर, माइक्रोस्कोप लगाकर भी ऐसी घटना को ढूंढा नहीं जा सकता है। … हालांकि, फिर भी विरोधियों ने दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ा।’

‘अपमानित करने वाली थी विरोधियों की भाषा…’

महाकुंभ को लेकर बिना किसी का नाम लिए अपने सियासी विरोधियों पर प्रहार करते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘…आस्था का इतना विशाल समागम दुनिया के अंदर कभी नहीं हुआ। 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु किसी आयोजन का हिस्सा बने। कोई अपराध की घटना नहीं घटी।

…लेकिन जिनको आस्था का यह समागम अच्छा नहीं लगा, उन्होंने कोई मौका नहीं छोड़ा। पहले की सरकारों ने भारत की आस्था का सम्मान नहीं किया।

…संपन्न हुए महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन 8 करोड़ श्रद्धालु यहां पर थे। हमारी प्राथमिकता थी कि इन श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कर उनके गंतव्य की ओर प्रस्थान कराया जाए।

…विरोधी लगातार दुष्प्रचार कर रहे थे, बदनाम कर रहे थे। …उनकी भाषा अपमानित करने वाली थी। …कोई काहिरा की तो कोई काठमांडू की घटना का दृश्य दिखाकर प्रयागराज को बदनाम कर रहा था।’

महाकुंभ मेला स्थल पर कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी
महाकुंभ मेला स्थल पर कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी

यूपी के सफाईकर्मियों का वेतन बढ़ा, मिलेंगे 16 हजार रुपये

गुरूवार को यहां CM Yogi ने चौंकाने वाले अंदाज में घोषणा की तो मौजूद सफाईकर्मी से लेकर संविदाकर्मी तक मारे खुशी के उछल पड़े। CM Yogi ने महाकुंभ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने वाले स्वच्छता कर्मियों और मेडिकल कर्मचारियों को सम्मानित करने के दौरान अपने अंदाज में संबोधन देने के क्रम में एक के बाद एक कई घोषणाएं एकमुश्त सफाईकर्मियों के लिए कर दीं।

संगम तट पर इससे पहले CM Yogiआदित्यनाथ ने गंगा की आरती की। इसके बाद विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ भोजन किया। महाकुंभ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने वाले स्वच्छता कर्मियों और लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने वाले मेडिकल कर्मचारियों को सम्मानित किया।

CM Yogi आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ में काम कर रहे स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को उपहार के साथ ही स्वच्छ कुंभ कोष से बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया।

CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि –‘…स्वच्छता कर्मियों को पहले 8,9,10 से 11 हजार रुपये  प्रतिमाह मिलते थे। अब इसे अप्रैल से बढ़ाकर कम से कम 16 हजार किया जाएगा।

…इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर जन आरोग्य बीमा का भी लाभ दिया जाएगा। …हर किसी के सहयोग से यह महाकुंभ मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।’

महाकुंभ मेला स्थल पर कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी
महाकुंभ मेला स्थल पर कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम योगी

बोले CM Yogi – प्रयागराजवासियों ने महाकुंभ को यादगार बनाया…

महाकुंभ के दौरान तैनात सरकारी मुलाजिमों के साथ स्थानीय  प्रयागराजवासियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘…प्रयागराज वासियों ने भी इसे अपने घर का आयोजन बना लिया। जगह-जगह पर लंगर लगाए, अतिथियों का अभिवादन किया। अपनी परेशानी को भूल कर वे इस आयोजन का हिस्सा बने।

…जिस शहर में 25 से 30 लाख लोग रहते हैं, वहां अचानक 7-8 करोड़ लोग आ जाएंगे तो क्या स्थिति होती होगी? जिस घर में पांच सदस्य रहते हैं। अचानक 10 लोग आ जाएं तो हालत खराब हो जाती है।

…यहां तो 20-20 गुना लोग आ रहे थे, लेकिन प्रयागराज वासियों ने पूरे धैर्य के साथ, खुशी के साथ इसे अपना आयोजन बना दिया। प्रयागराज से प्रेरित होकर पूरे प्रदेश ने इसमें अपना योगदान किया। जिस मार्ग से तीर्थयात्री और श्रद्धालु, पूज्य संत गए, उनके अभिनंदन और स्वागत के लिए प्रदेशवासी वहां नजर आए।

…प्रदेशवासियों ने आतिथ्य का जो उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, उसके लिए उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं।

…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 13 दिसंबर को प्रयागराज महाकुंभ के शुभारंभ के लिए यहां आए थे। उससे पहले भी और उस दौरान भी उन्होंने बहुत मार्गदर्शन दिया। भारत सरकार के सभी अधिकारी, सभी मंत्रालय इस आयोजन को यूपी सरकार के साथ मिलकर सफलता की नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए जुटे थे।

…हर विभाग में अपने स्तर पर इस आयोजन में भरपूर सहयोग किया। इसमें आर्थिक रूप से भी सहयोग करते हुए प्रयागराज के कायाकल्प को सुनिश्चित किया।’

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबित क्लर्क कृष्ण प्रसाद वर्मा गिरफ्तार, सिविल...

Aurangabad Suspended Clerk Arrested: निलंबन के बाद भी कार्यालय से कथित रूप से कागजात लेकर निकलने की कोशिश एक क्लर्क को भारी पड़ गई।...

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...