Advertisment

Gaya में मजदूर तबके के लोगों को विदेश भेजने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने…

गया: बिहार में साइबर अपराध के मामले में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गया में पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले पांच लोगों को दबोचा है। मामले में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोग विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। इनके पास से एक लैपटॉप, 21 मोबाइल, 15 रजिस्टर और तीन बाइक समेत अन्य कई सामग्री बरामद किया है।

मामले में एसएसपी ने बताया कि शेरघाटी थाना और साइबर थाना एवं तकनीकी शाखा को सूचना मिली थी कि शेरघाटी थाना अंतर्गत तेतरिया स्थित एक मकान में साइबर अपराधी विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते हैं। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जहां से पांच साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि ये लोग मजदूर तबके के लोगों को विदेश भेजते हैं। गिरफ्तार साइबर ठग बिहार और झारखंड के हैं जिनकी पहचान विकास कुमार, गणेश कुमार, जनमूल हुसैन, जमील अख्तर और मोहम्मद अमिरुद्दीन अंसारी के रूप में की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    New Year के लिए बिहार लेकर आ रहे थे शराब की खेप, शराब के साथ तीन गिरफ्तार

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Highlights

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...