Ghaziabad में सिलेंडर के धमाकों से गूंजा इलाका, भीषण आग लेकिन जनहानि नहीं

डिजिटल डेस्क : Ghaziabad में सिलेंडर के धमाकों से गूंजा इलाका, भीषण आग लेकिन जनहानि नहीं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के Ghaziabad के टीला मोड़ क्षेत्र में शनिवार तड़के गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। इससे गैस सिलेंडर रुक-रुक कर धमाके के साथ फटे।

इससे मौके पर आसपास के मकानों के भी भीषण आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिए जाने की सूचना है।

Ghaziabad में तड़के साढ़े 4 बजे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Ghaziabad के टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा चौक दिल्ली वजीराबाद रोड पर शनिवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे के आसपास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लगी। फिर तेज धमाके के साथ सिलेंडर रुक-रुक फटने शुरू हुए तो आसपास के निवासी डर की वजह से घरों से निकल बाहर रोड पर सुरक्षित स्थान की ओर भागे।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची औरआग बुझाने में जुटीं। शुरू में काफी समय तक दमकलकर्मियों को ट्रक तक पहुंचने में कठिनाई हुई। बाद में आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया।

गाजियाबाद में शनिवार तड़के सिलेंडर भरे ट्रक में लगी आग का दृश्य।
गाजियाबाद में शनिवार तड़के सिलेंडर भरे ट्रक में लगी आग का दृश्य।

गैस सिलेंडर के धमाकों से दशहत में घर छोड़कर भागे लोग…

बताया जा रहा है कि Ghaziabad के टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा चौक दिल्ली वजीराबाद रोड पर हुए इस हादसे में गैस सिलेंडर में रुक-रुक हो रहे ब्लास्ट से लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया था। सिलेंडर धमाके की आवाज आसपास के कई किलोमीटर तक सुनी गई।

स्थानीय लोग अपना-अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। पूरे इलाके में धुआं फैल गया। उससे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गाजियाबाद में शनिवार तड़के सिलेंडर भरे ट्रक में लगी आग का दृश्य।
गाजियाबाद में शनिवार तड़के सिलेंडर भरे ट्रक में लगी आग का दृश्य।

Ghaziabad अग्निकांड और गैस सिलेंडर धमाकों पर यह बोले अधिकारी…

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि – ‘आज सुबह 4:35 बजे LPG सिलेंडर से भरे एक ट्रक में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आसपास के मकानों को खाली कराया गया। 2-3 मकानों और कुछ गाड़ियों में आग लग गई थी। आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।’

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...