लॉ कॉलेज के पास लॉज में लगी भीषण आग, 6 LPG सिलेंडर ब्लास्ट

पूर्णिया : पूर्णिया शहर के खजांची हाट थाना अंतर्गत लॉ कॉलेज के पास आज एक लॉज में भीषण आग लग गई। इस दौरान छह एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जिस कारण 35 कमरों का पूरा लॉज जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है। छात्रों का कहना है कि सुबह करीब 10 बजे शॉर्ट सर्किट से मंडल लाज में भीषण आग लगी। लॉज में करीब 20 गैस के सिलेंडर मौजूद था। जिसमें छह बड़ा सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जबकि अन्य गैस सिलेंडर को छात्रों ने जान जोखिम में डालकर बाहर निकाल लिया। सिलेंडर ब्लास्ट करते ही आग की लपटे फैल गई और पूरे लॉज को अपने आगोश में ले लिया।

इस आगलगी में छात्रों का डॉक्यूमेंट, किताब, कपड़ा, अनाज, रुपया और पैसा सब कुछ जलकर राख हो गया। लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। वहीं सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हैं। इस दौरान सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे। राजेश यादव ने कहा कि इस आगलगी में छात्रों का सब कुछ जलकर नष्ट हो गया है। छात्रों के सामने अभी खाने तक के लाले पड़े हैं। इस बाबत उसने प्रशासन से भी बात की है। वहीं सांसद पप्पू यादव के तरफ से भी छात्रों के खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़े : चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं, मची भगदड़

यह भी देखें :

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...