बरेली के गैस एजेंसी के गोदाम में भीषण आग के साथ धमाकों से दहले लोग, फटे 350 सिलेंडर

बरेली : बरेली के गैस एजेंसी के गोदाम में भीषण आग के साथ धमाकों से दहले लोग, फटे 350 सिलेंडर। यूपी के बरेली में सोमवार दोपहर एक गैस एजेंसी के गोदाम में अचानक एक के बाद एक लगातार कई भयंकर धमाके होने शुरू हुए और भीषण आग लगी।

धमाकों के साथ हवा में उड़े सिलिंडरों के टुकड़े करीब 500 मीटर के दायरे में खेतों में जाकर गिरे। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर गांव में स्थित गैस सिलेंडर गोदाम में काफी देकर भयंकर विस्फोटों से लोग दहल उठे।

गोदाम से उठती लपटों को देख गांव रजऊ परसपुर में दहशत फैल गई। लोग बोले कि ऐसा लगा जैसे ज्वालामुखी फटा हो। बताया जा रहा है कि इन हुए धमाकों और भीषण अग्निकांड में समाचार लिखे जाने तक 350 से अधिक सिलिंडरों के फटने की पुष्टि की गई है।

तेज धमाकों से दहला आसपास का पूरा इलाका

सोमवार की दोपहर बरेली शहर से पूरब की ओर स्थित बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी के गोदाम में धमाकों की यह घटना हुई। हादसा सोमवार की दोपहर करीब एक बजे हुआ।

अचानक सिलिंडरों के फटने से गैस एजेंसी के गोदाम में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार सिलिंडर फटने के बाद लगातार कई तेज धमाके होने लगे। इससे आसपास का इलाका दहल गया।

जो भी आसपास था, वह जाृन बचाने के लिए सबकुछ छोड़कर मौके से दूर भागा कि ना जाने क्या हो जाए। करीब डेढ़ घंटे तक एक-एक कर सिलिंडर तेज धमाकों के साथ फटते रहे। धमाकों के साथ हवा में उड़े सिलिंडरों के टुकड़े गोदाम से करीब 500 मीटर के दायरे में खेतों में जाकर गिरे।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस पास के गांव को खाली कराया।

आग लगते ही गोदाम के चौकीदार और उसकी पत्नी बमुश्किल जान बचाकर भागे। खेतों में खड़ी फसल राख हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

बरेली के रजऊ परसपुर में धमाकों के बाद गैस गोदाम का मंजर।
बरेली के रजऊ परसपुर में धमाकों के बाद गैस गोदाम का मंजर।

ट्रक के बोनट में लगी आग से हुआ भयंकर हादसा…

बरेली में हुई दहला देने वाली घटना के संबंध में आधिकारिक तौर वजहों की पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि पहले ट्रक में रखा सिलिंडर फटा, फिर गोदाम में आग लग गई और धमाके होने लगे।

बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ परसपुर से करीब 500 मीटर दूरी पर इंडेन की महालक्ष्मी गैस एजेंसी का गोदाम बना है। एजेंसी के चौकीदार दिनेश चंद्र शुक्ला के मुताबिक गोदाम में सिलिंडर से भरा ट्रक उतरने के लिए खड़ा था।

ट्रक के बोनट में किसी तरह आग लग गई। चौकीदार ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग नहीं बुझी तो वह गांव की ओर भाग खड़े हुआ। तुरंत वहां से ट्रक चालक भी भाग गया। बताया जा रहा है कि पहले ट्रक में रखा सिलिंडर फटा, फिर गोदाम में आग लग गई और धमाके होने लगे।

फिर तो कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। चंद सेकेंडों के अंतराल पर लगातार हो रहे धमाकों से लोग दहशत में थे। आग और धुएं के गुबार ऐसे निकल रहे थे कि मानों कोई युद्ध का मंजर हो।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी दिलेरी दिखाई और काफी देर की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

गैस गोदाम का यह मंजर हुए धमाकों को बयां करने को काफी है।
गैस गोदाम का यह मंजर हुए धमाकों को बयां करने को काफी है।

सोमवार की बंदी से गोदाम पर नहीं थी चहल-पहल…

पुलिस, फायर ब्रिगेड और गैस एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि सोमवार की बंदी होने के चलते गोदाम पर चहल-पहल ना के बराबर ही थी। उसी के चलते काफी बचाव हो गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

फिर भी इस भयंकर कांड की उच्चस्तरीय जांच शुरू कराई जा रही है। ग्रामीणों ने मोबाइल से घटना के वीडियो बना लिए। जिस गैस एजेंसी गोदाम में आग लगी है, वह सोमवार को बंद रहती है।

गोदाम पर चौकीदार और ट्रक चालक ही थे। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं गोदाम आबादी से काफी दूर है, जिससे जनहानि होने से बच गई। हादसे के संबंध में मौकेे पर पहुंचे बरेली के एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने मीडिया से इस हादसे के बारे में जानकारी साझा की।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि –‘…गांव रजऊ परसपुर के बाहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी है। दोपहर करीब 12 बजे सिलिंडर से भरा ट्रक यहां आया था, जिसमें करीब 400 सिलिंडर थे।

…अनलोडिंग के लिए ट्रक गोदाम में खड़ा था। इसी दौरान धमाके साथ आग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुआ। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।’

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...