गिरिडीह में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, लड़की के पिता ने कर दी हत्या

गिरिडीह. हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते 15 सितंबर को गांडेय थाना क्षेत्र के अहारडीह (धोबियामोड) के रहने वाले 55 वर्षीय महाबीर ठाकुर के द्वारा थाना में अपने 22 वर्षीय बेटा अरविन्द ठाकुर के गुमशुदगी के संबंध में एक लिखित आवेदन दिया था। इस आवेदन में बताया गया था कि 14 सितंबर को इनका बेटा अपने दोस्तों के साथ करमा पूजा देखने रात 11 बजे अपने घर से निकला था, जो अब तक वापस नहीं लौटा।

गिरिडीह में प्रेम प्रसंग में हत्या

इसके बाद पुलिस ने गुमशुदा अरविन्द ठाकुर का पता लगाने के लिए उसके दोस्तों एवं अन्य लोगों से पुछताछ कर खोजबीन शुरू की। खोजबीन के क्रम में 16 सितंबर को गुमशुदा अरविन्द ठाकुर का शव ग्राम लोहारी में प्रदीप पंडित के घर के पीछे चेतलाल पंडित के बारी स्थित एक कच्चे कुंआ से बरामद किया गया था।

गिरिडीह में हत्याकांड का खुलासा

मृतक अरविन्द ठाकुर के पिता परमेश्वर ठाकुर के फर्द बयान पर कांड अंकित कर कांड के उद्भेदन के लिए एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में संलिप्त अभियुक्त गांडेय थाना क्षेत्र के लोहारी का रहने वाला 42 वर्षीय प्रदीप पंडित को विधिवत गिरफ्तार कर उससे पुछताछ की गयी तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी बेटी का प्रेम प्रसंग मृतक अरविन्द ठाकुर से चल रहा था। मना करने के बावजूद भी मृतक उसकी बेटी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था।

इस बीच 14 सितंबर को करमा पूजा के दिन अरविन्द ठाकुर उसकी बेटी से मिलने ग्राम लोहारी स्थित उसके घर के पीछे बारी में आया हुआ था। इसकी भनक अभियुक्त प्रदीप पंडित को लग गई। उसने अपने घर के पीछे बारी में गया तो देखे कि अंधेरे में अरविन्द ठाकुर उसकी बेटी से बात कर रहा था।उस दौरान उसने अपने हाथ में एक पत्थर उठाकर अरिविंद को दौड़ाया तो पैर झाड़ी में फंसने से अरविंद गिर गया। उसके बाद आरोपी ने उसके चेहरे पर पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को बारी स्थित कुंए में फेंक दिया।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...