पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति जीवन हरिजन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद किया है। नवगछिया एसडीपीओ अनिकेत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी।

महिला पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया था – पुलिस

पुलिस के अनुसार, महिला पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां के बयान पर गोपालपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

Bha Police 1 22Scope News

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका एक अन्य महिला से संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था।

Bha Police 2 22Scope News

विवाद के चलते उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई

आपको बता दें कि इसी विवाद के चलते उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने पहले अवैध हथियार की व्यवस्था की, लेकिन गोली नहीं मिलने पर लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अवैध हथियार बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Bha Police 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस का खुलासा : प्रेमिका की शादी होने के बाद भी करना चाह रहा था ब्लैकमेल

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...