गोरखपुर में CM Yogi ने 3 दिन में 900 लोगों की सुनी फरियाद, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश

डिजीटल डेस्क : गोरखपुर में CM Yogi ने 3 दिन में 900 लोगों की सुनी फरियाद, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश। गोरखपुर प्रवास के अपने तीसरे दिन रविवार सुबह CM Yogi आदित्यनाथ ने आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों की फरियाद गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुनी।

परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर फरियादियों को बैठाया गया था। CM Yogi इन सभी लोगों तक खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं।

रविवार को उन्होंने करीब 300 लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिया कि सबके साथ न्याय होगा। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता से करें।

CM Yogi बोले – जनता की पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता

CM Yogi आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। लगातार तीन दिन हुए जनता दर्शन के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने कुल मिलाकर 900 लोगों की समस्याएं सुनीं।

रविवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं CM Yogi ने सुनीं और लोगों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण की हिदायत दी।

जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर CM Yogi ने कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

CM Yogi
CM Yogi

CM Yogi के जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियाद लेकर पहुंचीं महिलाएं, मिला मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। CM Yogi ने उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा और न होने की जानकारी पर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने हर पात्र का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया।

राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए बच्चों को दुलारकर मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया और खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...