Gumla : प्रेम प्रसंग में युवक ने पिया जहर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Gumla : गुमला सदर थाना क्षेत्र के वृंदा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब युवक संजीव उरांव द्वारा जहर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। संजीव ने अपराह्न लगभग चार बजे कीड़ा मारने वाली दवा पी और उसका वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर अपलोड कर दिया।

ये भी पढ़ें- Garhwa : बस स्टैंड पर खूनी झड़प, गोली चलने से मची हड़कंप, एक गंभीर… 

Gumla :  बेहोशी की हालत में युवक अस्पताल में भर्ती

वीडियो में उसने कहा कि वह अपनी जिंदगी से तंग आ चुका है और यह कदम खुद की मर्जी से उठा रहा है, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। वीडियो सामने आते ही संजीव के दोस्तों और जानने वालों में हड़कंप मच गया। कई दोस्त तुरंत उसके घर पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में पाया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : कूलर पर मोमबत्ती जलाना पड़ा, बीसीसीएल क्वार्टर में लगी भीषण आग… 

तत्काल उसे गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो उसे रिम्स, रांची रेफर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि संजीव की शादी हो चुकी है और उसकी एक छह साल की बेटी भी है, जो उसके साथ ही रहती है। दो महीने पहले उसकी पत्नी उसकी सहमति से काम करने के लिए मुंबई चली गई थी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट पड़ गया भारी, बाइक बरामद स्टंटबाज ‘हंटर’ फरार… 

इसी दौरान संजीव का एक युवती से प्रेम संबंध हो गया था। वह अक्सर उससे फोन पर बातें किया करता था। दोस्तों का मानना है कि प्रेम प्रसंग में आई किसी उलझन या तनाव के कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और संजीव के बयान का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी जरुर पढ़ें-

Liquar Scam : ‘घोटालों के सिकंदर’ बने विनय चौबे! शराब घोटाले के बाद करोड़ों की बेनामी संपत्ति पर ACB की नजर…

Garhwa : बाइक बनी मौत की सवारी! पुलिस वैन से टकराकर दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत… 

Dhanbad : तालाब बना मौत का कुआं! नहाने के दौरान डूबने से युवक की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Crime : ‘जमीन के सौदागर’ निकले बंदूकबाज! हथियार खरीदते दो गिरफ्तार… 

Giridih Crime : वारदात से पहले धराया बदमाश! कमर से निकला लोडेड देशी कट्टा… 

Garhwa : शादी से पहले शराब में धुत होकर सोता रहा दूल्हा, दुल्हन ने कहा- “शादी कैंसिल”, फिर जो हुआ… 

Ramgarh : जामुन के चक्कर में गई जान, पेड़ से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत… 

 

 

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...