Advertisement
Advertisement

Dhanbad : तालाब बना मौत का कुआं! नहाने के दौरान डूबने से युवक की दर्दनाक मौत…

Dhanbad : धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला स्थित गोशाला तालाब में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल राय के रुप में हुई है जो कि मनईटांड़, दुहाटांड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Liquar Scam : ‘घोटालों के सिकंदर’ बने विनय चौबे! करोड़ों की बेनामी संपत्ति पर ACB की नजर… 

Dhanbad : दोस्तो के साथ घूमने आया था राहुल

मिली जानकारी के मुताबिक राहुल अपने दोस्तों दीपक सिंह और सागर के साथ बाइक से गोशाला घूमने गया था, जहां गोशाला में कार्यरत दोस्त गोविंद से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान चारों ने साथ में समय बिताया और धूम्रपान भी किया। इसी बीच राहुल ने तालाब में नहाने की इच्छा जताई और पानी में उतर गया।

Ramgarh : सीसीएल सिरका कोलयरी में ग्रामीणों ने कर दिया चक्का जाम, प्रबंधन मनाने में जुटा… 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान राहुल अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा। एक युवक ने जब उसे पानी में छटपटाते देखा तो शोर मचाया, लेकिन जब तक उसके दोस्त मौके पर पहुंचे, तब तक राहुल पानी में लापता हो चुका था।

ये भी पढे़ं- Breaking : धोनी खेती कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं! सीएम हेमंत ने झारखंड के पहले मिल्क पाउडर प्लांट का किया उद्घाटन… 

घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढे़ं- Pakur : डीसी-एसपी ने शहर का किया दौरा, बच्चों संग मनाई ईद, सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद… 

राहुल की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि वह स्कॉर्पियो चालक था और परिवार में कमाने वाला प्रमुख सदस्य था। युवक की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी जरुर पढ़ें—-

Deoghar : करंट लगने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया… 

Ranchi Crime : ‘लेवी दो वरना जान दो’, माओवादियों के नाम पर रंगदारी मांगते दो गिरफ्तार… 

Dhanbad Crime : धनबाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन खूंखार अपराधी हथियार सहित गिरफ्तार… 

Sirmatoli flyover विवाद पर रामेश्वर उरांव का बड़ा बयान-मैं बाबूलाल की भाषा नहीं बोलूंगा, पर आदिवासी समाज की भावना आहत हुई है… 

Dhanbad Suicide : जुआ और कर्ज के बोझ तले दब गई जिंदगी: युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या… 

Jharkhand Politics : GSB गायब, घोटाला हाजिर: लोहरदगा की सड़क ने खोली हेमंत सरकार की पोल!-बाबूलाल का बड़ा हमला…

Bengaluru Stampede मामले में पहली गिरफ्तारी, विराट कोहली का ये खास करीबी एयरपोर्ट से गिरफ्तार… 

Palamu Crime : दो दर्जन हत्याओं का कुख्यात अपराधी पांकी से गिरफ्तार… 

Ranchi : देवरी मंदिर में वीआईपी दर्शन बना आम श्रद्धालुओं की परेशानी, लाइन में खड़े श्रद्धालु बेहोश… 

 

Commercial Advertisment

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...

Jamua Police Action: वरदबटिया में आखिर किसकी थी पिस्तौल और अपाचे...

Jamua Police Action: जमुआ थाना क्षेत्र के वरदबटिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिस्तौल और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। इस दौरान पुलिस...

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...