जमशेदपुर और रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई: बबलू जायसवाल के ठिकानों पर छापेमारी, कृष्णा अपार्टमेंट बना जांच का केंद्र

रांची/जमशेदपुर। मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक बार फिर ईडी ने झारखंड की धरती पर सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार की सुबह जहां रांची में ईडी की टीमें एक के बाद एक ठिकानों पर छापेमारी करती दिखीं, वहीं जमशेदपुर में भी बबलू जायसवाल के कई ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई ने हलचल मचा दी है।

जमशेदपुर में बबलू जायसवाल पर शिकंजा
जमशेदपुर में जिस नाम ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं, वो है बबलू जायसवाल। सूत्रों के मुताबिक, जिनके कई ठिकानों पर आज ईडी की टीमें तड़के सुबह ही पहुंच गईं। बबलू जायसवाल का नाम पहले भी आपराधिक मामलों और जेल यात्रा से जुड़ चुका है, और अब ईडी की यह कार्रवाई उनके पुराने आर्थिक लेन-देन की परतें खोल सकती है।

रांची में कृष्णा अपार्टमेंट बना जांच का केंद्र
राजधानी रांची के पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट का चौथा तल्ला आज सुबह से ही सुर्खियों में है। ईडी की दो गाड़ियाँ अहले सुबह इस अपार्टमेंट परिसर में दाखिल हुईं और संबंधित फ्लैट की घंटी बजा दी। परिचय पत्र दिखाने के बाद अधिकारी घर के अंदर दाखिल हुए और तत्काल पूरे परिसर को सील कर दिया गया।

न मोबाइल न आवाजाही – परिसर में सन्नाटा
ईडी की टीम ने कृष्णा अपार्टमेंट समेत जिन छह ठिकानों पर छापेमारी की है, वहां पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। किसी को अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। आसपास के लोग भी सहमे हुए हैं, क्योंकि ईडी की यह कार्रवाई बेहद गोपनीय ढंग से की जा रही है।

डिजिटल सबूतों और दस्तावेजों की छानबीन
सूत्रों की मानें तो छापेमारी के दौरान ईडी की टीमें कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज और जमीन-जायदाद से संबंधित फाइलों की बारीकी से जांच कर रही हैं। कई महत्वपूर्ण डिजिटल डिवाइसेज को जब्त भी किया गया है।

क्या है अगला कदम?
ईडी की इस अचानक कार्रवाई के बाद यह सवाल उठने लगा है कि अगला नंबर किसका है? क्योंकि सूत्रों के मुताबिक ईडी के रडार पर ऐसे कई नाम हैं, जिनकी संलिप्तता मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध आर्थिक गतिविधियों में पाई गई है।

पहले भी झारखंड में हुई हैं बड़ी कार्रवाइयां
गौरतलब है कि इससे पहले भी झारखंड में कई बार ईडी द्वारा ऐसी बड़ी छापेमारी की गई है – चाहे वह आईएएस अधिकारियों पर हो या राजनीतिक और कारोबारी चेहरों पर। और अब एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि ईडी की जांच की परिधि तेजी से व्यापक होती जा रही है।

Saffrn

Trending News

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...

सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो द्वारा भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर...

Desk: भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 135वीं जयंती दिनांक 14 अप्रैल 2026 को सीबीएम एसेट, ओएनजीसी, बोकारो...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img