जमशेदपुर : परसूडीह में जेबीवीएनएल कर्मचारी के कनपट्टी पर हथियार सटाकर 20,300 की लूट

जमशेदपुर : परसूडीह ईलाके में रंगदारों का कितना बोल-बाला है यह 31 मर्ई की रात देखने को मिला। यहां पर जेबीवीएनएल के कर्मचारी की कनपट्टी पर हथियार सटाकर 20,300 रुपये लूट लिया गया। घटना के बाद मामला परसूडीह थाने में भी पहुंचा। दो दिनों के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर मामले को भुक्तभोगी एसएसपी के पास लेकर गए और न्याय की गुहार लगाई।
सरोज अपने साथियों के साथ आया था रंगदारी मांगने
घटना के बारे में जेबीवीएनएल के कर्मचारी नीतीश कुमार ने इसकी शिकायत एसएसपी से मंगलवार से की और कहा है कि रंगदारी मांगने के लिए उसके पास सरोज अपने 8-10 बदमाशों के साथ आया था। रंगदारी देने से आना-कानी करने पर उसके साथ पहले मारपीट की गई। उसके बाद सरोज ने कनपट्टी पर हथियार सटा दिया और जेब से नकद 20 हजार 300 रुपये निकाल लिए।
अपहरण करने की दी धमकी
नीतीश का कहना है कि उसे बदमाशों ने ट्रॉफिक कॉलोनी आवास से अपहरण कर लेने की भी धमकी दी है। उसका कहना है कि वह अंडर ग्राउंड केबुल का काम करा रहा था। इसके पहले भी जब उसने परसूडीह ईलाके में काम शुरू कराया था, तब भी रंगदारी मांगी गई थी। नहीं देने पर काम को रुकवा दिया था।

जमशेदपुर में बेकाबू हुआ कोरोना, हर पांचवां व्यक्ति संक्रमित

Highlights

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...