CSP में लूट के महज 3 घंटे में पकड़े गए 3 अपराधी, हथियार और…

वैशाली: वैशाली पुलिस ने CSP में हुई लूट मामले में घटना के तीन घंटे के अंदर लूट मामले का उद्भेदन किया है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार और लूट के रूपये भी बरामद भी किया है। मामले में वैशाली के एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि बुधवार की दोपहर गोरौल थाना क्षेत्र के गोदिया स्थित लक्ष्मी साह मार्किट में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के CSP में अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब डेढ़ लाख रूपये लूट लिए थे।

जल्द ही Purnea Airport से भर सकेंगे उड़ान, 4 महीने में तैयार हो जायेगा टर्मिनल

लूट कांड की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने गोरौल थाना क्षेत्र के नारायणपुर बेदोलिया में वीरेंद्र महतो के घर छापेमारी कर तीन को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य भाग निकला। पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और लूटा गया 25 हजार रुपया बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने अपनी पहचान सन्नी कुमार, नितेश कुमार और सोनू कुमार के रूप में बताई साथ ही उन लोगों ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

दो घुसे CSP के अंदर दो बाहर कर रहे थे निगरानी

तीनों अपराधियों ने बताया कि दो अपराधी सीएसपी के अंदर गए थे जबकि दो बाहर निगरानी कर रहे थे। पकड़े गए अपराधियों में से नितेश का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके विरुद्ध पोक्सो एक्ट तथा NDPS एक्ट के साथ ही अन्य मामले दर्ज हैं। वैशाली पुलिस अधिक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि CSP सेंटर से डेढ़ लाख रुपए लुट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट के रुपए में से 25000 हजार रुपए बरामद किए हैं। एक फरार आरोपी चंदन कुमार को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-    STF की टीम ने 50 हजार के इनामी कुख्यात को दबोचा

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

वैशाली से दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...