Jehanabad में सीने पर कलश रख भक्त कर रहे मां की आराधना

जहानाबाद: नवरात्रि का व्रत गुरुवार से शुरू हो गया है। नवरात्रि के दौरान लोग अपने अपने तरीके से मां दुर्गा की पूजा आराधना करने में जुट गए हैं। ऐसा ही एक भक्त हैं जहानाबाद में जो नवरात्रि के दौरान अपने सीने पर कलश रख कर माता की आराधना करते हैं। जहानाबाद के काजी दौलतपुर के राकेश कुमार नवरात्रि के दौरान अपने सीने पर नवरात्रि के दौरान 9 कलश रख कर माता की आराधना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके मन में एकाएक यह आया कि मैं माता की आराधना के लिए अपने सीने पर कलश स्थापित करुं। ऐसा करने से परिवार के लोगों ने मना किया लेकिन माता ने मेरा हौसला बढ़ाया और मैं अपने सीने पर कलश रख कर आराधना में जुट गया हूं। उन्होंने कहा कि उनका यह व्रत 9 दिनों तक चलेगा। सीने पर कलश रख कर माता की आराधना की जानकारी जैसे जैसे लोगों को मिली लोग उन्हें देखने के लिए जुटने लगे। वहीं लोगों ने इसे मां का आशीर्वाद बताया और कहा कि उनके आशीर्वाद के बाद ही लोग यह कठिन साधना कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें-  BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लालू यादव को बताया अच्छा पिता, कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jehanabad Jehanabad Jehanabad

Jehanabad

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img