BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लालू यादव को बताया अच्छा पिता, कहा…

गोपालगंज: बिहार सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री सह भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल रविवार को गोपालगंज पहुंचे। गोपालगंज पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले थावे मंदिर में पूजा अर्चना की। बाद में गोपालगंज के एक निजी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद यादव एक अच्छे पिता हैं, वे महान पुरुष हैं, उन्होंने अपने बाल बच्चे के लिए चारा घोटाला कर पैसे कमाया है। जब जांच हुई तो पता चला कि स्कूटर पर सांढ़ को बैठा कर एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया था। ये सब कुछ उन्होंने अपने बच्चों के लिए किया था फिर भी उनके बच्चे ने पढ़ाई नहीं की। उनका बच्चा नौंवी कक्षा में फेल हो गया और अभी बोलता है कि वह बिहार के युवा को रोजगार देगा।

उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी का बेटा नौंवी फेल होता तो उसे चपरासी की नौकरी भी नहीं मिलती और ये चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाला आज बिहार को रास्ता दिखा रहा है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सभा के दौरान अनुसूचित जाती जनजाति विभाग के मंत्री जनक राम, उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, सदर विधायक कुसुम देवी, बरौली विधायक रामप्रवेश राय के अलावा भाजपा के कई मंत्री और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Treatment के दौरान मरीज की हो गई मौत, फिर परिजनों ने…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

BJP BJP BJP

BJP

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...