Friday, September 5, 2025

Latest News

Related Posts

झारखंड में आठ सितंबर तक रुक-रुक कर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में 8 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया। रांची का तापमान सामान्य से कम रहा।


रांची: मौसम विभाग ने झारखंड में आठ सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर पूरे राज्य में देखा जा रहा है। खासकर दक्षिणी इलाकों में बादल छाए हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। गुरुवार को खूंटी में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बोकारो में 14 मिमी और रांची में 7 मिमी वर्षा हुई।


Key Highlights:

  • बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का असर झारखंड में दिखा

  • 8 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना

  • खूंटी में सबसे ज्यादा 27 मिमी वर्षा दर्ज

  • रांची का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम

  • राज्य के कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के ज्यादातर इलाकों में वज्रपात के साथ तेज हवा और बारिश हो सकती है। रांची समेत कई जिलों में लगातार बादल छाए रहेंगे।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रांची का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री, मेदिनीनगर में 32.6 डिग्री, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

138,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
603,100SubscribersSubscribe