गोड्डा मुठभेड़: सूर्या हांसदा मामले में सीबीआई जांच की मांग, परिजनों ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

गोड्डा मुठभेड़ में मारे गए सूर्या हांसदा की मौत पर परिवार ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की है।


रांची। गोड्डा जिले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पूर्व प्रत्याशी सूर्या हांसदा के परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूर्या की मां निलमुनी मुर्मू और पत्नी सुशीला मुर्मू ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर कहा है कि यह मुठभेड़ फर्जी है और पुलिस ने सुनियोजित तरीके से सूर्या की हत्या की है।


Key Highlights

  • सूर्या हांसदा के परिजनों ने झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका

  • परिजनों का आरोप: पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में की हत्या

  • सीबीआई जांच की मांग, कई शीर्ष अधिकारियों को बनाया गया प्रतिवादी

  • सूर्या चार बार बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ चुका था

  • पुलिस का दावा: हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में मौत


याचिका में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, गोड्डा और देवघर एसपी सहित कई अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है। परिवार का आरोप है कि सूर्या को 10 अगस्त 2025 को देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव से पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे फर्जी मुठभेड़ में मारा गया।

परिजनों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सूर्या का कई राजनीतिक दलों से संबंध रहा है। वह बोरियो विधानसभा से चार बार चुनाव लड़ चुका था। 2009 और 2014 में उसने जेवीएम से, 2019 में भाजपा से और 2024 में जेएलकेएम पार्टी से चुनाव लड़ा था।

पुलिस का दावा है कि सूर्या को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सूर्या ने हथियार छीनने की कोशिश की और मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...