Advertisment

झारखंड में अगले 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, 8 फरवरी से पड़ेगी कनकनी

रांची: झारखंड के लगभग सभी जिलों में अगले 24 घंटे तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि, आठ फरवरी से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सुबह और शाम में कनकनी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय हर दिन कोहरा और धुंध रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। नौ, 10 और 11 फरवरी को दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

बुधवार को राज्य में सबसे कम तापमान गुमला में रिकॉर्ड किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे अधिक तापमान सरायकेला में रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान बुधवार को 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक और पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री अधिक था। रांची का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक और 24 घंटे में 4.2 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी के बाद झारखंड में पूरी तरह से गर्मी का असर दिखने लगेगा।

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...