Advertisment

काशी विश्वनाथ धाम में CM Yogi ने पूजन करके किया महामृत्युंजय पाठ, उतारी आरती

वाराणसी : काशी विश्वनाथ धाम में CM Yogi ने पूजन करके किया महामृत्युंजय पाठ, उतारी आरती। उत्तर प्रदेश के  CM Yogi आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधिवत पूजन किया।

मंदिर में बाबा काशी विश्वनाथ का अभिषेक और पूजन करने के साथ ही महामृत्युंजय पाठ भी किया। साथ ही भगवान की आरती उतारी और प्रदेश व देश कल्याण एवं समस्त प्रदेशवासियों की तरक्की की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी समेत प्रदेश के मंत्रीगण भी मौजूद रहे।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में किया संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

वाराणसी दौरे पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पहुंचे रविवार को CM Yogi आदित्यनाथ ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की।

CM Yogi के बटन दबाते ही प्रदेश के 69,512 विद्यार्थियों के खाते में 5.86 करोड़ की राशि पहुंच गई। यह पहला मौका है जब प्रथमा से लेकर आचार्य तक के विद्यार्थियों को एक साथ छात्रवृत्ति दी गई।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने 23 साल के बाद संस्कृत छात्रवृत्ति योजना में संशोधन किया है। दरों में बढ़ोतरी करते हुए पात्रता की शर्तों को भी शिथिल किया गया है।

अब प्रथमा से आचार्य तक अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को संशोधित छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में संशोधित संस्कृत छात्रवृत्ति योजना को पूर्व की भांति ऑफलाइन संचालित किया जाएगा।

रविवार को छात्रवृत्ति लेने पहुंची छात्रा के चरण स्पर्श के लिए सीएम के सामने दंडवत होने नजारा।
रविवार को छात्रवृत्ति लेने पहुंची छात्रा के चरण स्पर्श के लिए सीएम के सामने दंडवत होने नजारा।

छात्रवृत्ति लेने पहुंची नन्हीं छात्रा चरण स्पर्श को झुकी तो रोकते हुए CM Yogi ने उठाया…

इससे पहले CM Yogi आदित्यनाथ रविवार को सुबह 11 बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत मंडप समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे।

उन्होंने प्रदेश के संस्कृत के विद्यार्थियों को पहली बार एक साथ मिलने वाली छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ करते हुए मंच पर ही 12 छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक छात्रवृत्ति प्रदान की।

इसी दौरान सबसे पहले छात्रवृत्ति लेने को पहुंचीं नन्हीं छात्रा सुहानी कुमार CM Yogi के सामने पहुंचते ही फर्श पर झुकी और दंडवत कर प्रणाम की मुद्रा में हुई तो CM Yogi योगी ने उसे आदरपूर्वक रोकते हुए उठाया और आशीर्वाद दिया।

प्रतीकात्मक छात्रवृत्ति लेने को पहुंचे सभी विद्यार्थियों से CM Yogi ने सीधा संवाद कर उनके बारे में जाना।

रविवार को वाराणसी में संस्कृत विद्यालय के छात्र को छात्रवृत्ति प्रदान करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
रविवार को वाराणसी में संस्कृत विद्यालय के छात्र को छात्रवृत्ति प्रदान करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

छात्रवृत्ति पाकर खिले संस्कृत विद्यार्थियों के चेहरे, सालाना दो किस्तों में विद्यार्थियों को खाते में मिलेगा भुगतान…

CM Yogi द्वारा रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय सहित संबद्ध महाविद्यालय व संस्कृत विद्यालय के छात्रों को एक साथ छात्रवृत्ति दी गई तो सभी के चेहरे खिल उठे।

अभी तक छात्रवृत्ति के लिए एक लाख 21 हजार 977 छात्र पंजीकृत हुए हैं और 69,512 ने आवेदन किया है। पहली बार प्रथमा स्तर (कक्षा-6 से 8 तक) से छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है।

छात्रों के अभिभावकों की आय सीमा के प्रतिबंध को हटा दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 से ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी। भुगतान वर्ष में दो बार किया जाएगा।

प्रथम किस्त का भुगतान दशहरा के पूर्व और द्वितीय किस्त होली के पहले मिलेगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में छात्रवृत्ति के लिए 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। प्रथम किस्त की धनराशि 5.86 करोड़ जिलों को भेज दी गई है।

JPSC Members Resignation Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच JPSC में अचानक...

JPSC Members Resignation Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों...

Patna Traffic Alert: 7 बजे से बदल जाएगी शहर की यातायात...

Patna Traffic Alert: 10 अगस्त, 2026 को राजधानी पटना में होने वाली 'तिरंगा यात्रा' को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने ट्रैफ़िक व्यवस्था में बड़े...

Bihar Education News: बिहार के स्कूलों में अब हर हाल में...

Bihar Education News: राज्य सरकार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। पटना के अधिवेशन भवन...