Dhanbad के खोखरा पहाड़ी में ग्रामीणों ने कोल वाशरी जा रहे दर्जनों हाईवा डंफर को रोका,जानिए क्या है पूरा मामला

Dhanbad: धनबाद के कालूबथान ओपी क्षेत्र अंतर्गत खोखरा पहाड़ी में ग्रामीणों ने कोल वाशरी जा रहे दर्जनों भारी वाहनों को रोक दिया है। सभी वाहनों पर दहीबाड़ी कोल वाशरी का कोयला लोड है। बुधवार शाम से ग्रामीणों ने वाहनों को रोके रखा है, लेकिन अभी तक स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले पर सुध नहीं ली है। जिससे कोल वाशरी का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि यह सड़क भारी वाहनों के लिए नहीं है। यदि इनके पास रूट परमिट हैं तो ही उन्हें कुछ शर्तों के साथ चलने की अनुमति दी जाएगी।

भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है

इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं, ग्रामीणों के मवेशी जानवरों की मौत हो चुकी है। ऐसे में भारी वाहनों को इस सड़क पर चलने देना कहीं से भी जायज नहीं है। वाहनों के चालकों ने बताया कि कल शाम से गाड़ी खड़ी है ग्रामीण उन्हें जाने नहीं दे रहेंगे। कोई पुलिस प्रशासन और प्रबंधन के लोग भी अभी तक मौके पर जानकारी लेने नहीं पहुंचे हैं।

 

 

 

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...

Giridih Tractor Accident: अगर बालू परिवहन पर रोक है तो सड़क...

Giridih Tractor Accident: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरूखा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 59 वर्षीय बंकू मंडल की मौत...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...