मालसलामी में रिश्तेदारों ने ही रची अपहरण व हत्या की साजिश, प्रेम-प्रसंग में युवक की गई जान

पटना सिटी : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के बुंदेल टोला में 20 मई को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां 22 वर्षीय राजा कुमार का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि मृतक के ही दो नजदीकी रिश्तेदार श्रवण कुमार और एक निरुद्ध बालक ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का विवाद मुख्य कारण था।

घटना वाले दिन राजा कुमार को उसके रिश्तेदारों ने धोखे से अपने साथ बुलाया

सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन राजा कुमार को उसके रिश्तेदारों ने धोखे से अपने साथ बुलाया। दोनों आरोपी उसे एक ई-रिक्शा के माध्यम से ले गए और रास्ते में एक खाली जगह पर ले जाकर खरी ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से मौके पर ही राजा कुमार की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को छुपाने की नियत से विद्दूपुर इलाके के छह लेन के पास ले जाकर फेंककर फरार हो गए।

Patna Maut 1 22Scope News

शव मिलने के बाद रुस्तमपुर ओपी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

इधर, शव मिलने के बाद रुस्तमपुर ओपी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने उसे 72 घंटे तक पहचान के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखा। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी कोई दावा न करने पर नियमों के तहत शव को डिस्ट्रॉय कर दिया गया। बाद में पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शव की पहचान राजा कुमार के रूप में की गई।

Patna Maut 2 22Scope News

पुलिस ने इस मामले में तीव्रता से कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक निरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने इस मामले में तीव्रता से कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक निरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया है। पुलिस का कहना है कि मृतक और आरोपी आपस में ममेरे-फुफेरे रिश्तेदार हैं और इनके बीच प्रेम प्रसंग को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर राजा कुमार की हत्या कर दी। मालसलामी और रुस्तमपुर पुलिस मिलकर घटना की आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं इस वारदात में और लोग शामिल तो नहीं थे। इस सनसनीखेज घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है।

Patna Maut 3 22Scope News

यह भी पढ़े : जेल में बंद महिला बंदी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...