औरंगाबाद : औरंगाबाद में बारिस नही होने के कारण आज किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। बता दें कि औरंगाबाद के कई प्रखंड जैसे देव मदनपुर रफीगंज सादर प्रखंड औरंगाबाद नबीनगर बारुण के दक्षणी भाग तथा हसपुरा प्रखंड के किसान आज सुखाड़ का मार झेल रहे है। जिसको लेकर किसानों ने बिहार सरकार से औरंगाबाद सिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया है। हालांकि बिहार में कई जिला सुखाड़ का मार झेल रहा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई सर्वेक्षण भी किया है। अब यहां देखना लाजमी होगा की क्या इस भीषण सुखाड़ को देखते हुए बिहार सरकार कैसी कदम उठाती है यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।
दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट