मोतिहारी/मोकामा/भोजपुर : बिहार में क्राइम इन दिनों चरम पर है। बिहार में आए दिन चोरी, हत्या और लूट हो रही है। राज्य सहित राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल हाई है। ताजा घटना बिहार के मोतिहारी और मोकामा से है। मोतिहारी में युवकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है जबकि मोकामा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बिहार में अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार सत्ता पक्ष पर हमला कर रही है। विपक्ष का कहना है कि सरकार और बिहार पुलिस की मिलीभगत से बिहार में अपराध हो रहे हैं।

मोतिहारी में युवक की गला दबाकर हत्या, पुल के नीचे फेंका गया शव, इलाके में सनसनी
मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 19 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया। मृतक की पहचान थरबिटिया गांव निवासी जगनारायण साहनी के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना नवादा मुख्य सड़क पर स्थित एक पुल के पास की है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। मृतक के बड़े भाई चंदेश्वर साहनी ने बताया कि जितेंद्र दिल्ली में एक ठेकेदार चैता के बिल्डर बिल्ला बैठा के साथ काम करता था और वह दिल्ली जाने वाला था। मंगलवार की शाम वह घर से निकला था और कहा था कि वह ठेकेदार के पास जा रहा है। वहीं से दिल्ली रवाना होगा।
पुलिस को सूचना मिली कि पुल के नीचे युवक का शव पड़ा है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी
आपको बता दें कि बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि पुल के नीचे एक शव पड़ा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने शव की पहचान अपने भाई जितेंद्र के रूप में की। चंदेश्वर सहनी के अनुसार, शव मिलने के स्थान से कुछ दूरी पर स्थित एक ताड़ी की दुकान पर मंगलवार की बीती रात मारपीट की घटना हुई थी। परिजनों को संदेह है कि उसी झगड़े के दौरान जितेंद्र की गला दबाकर हत्या की गई और शव को फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि हत्या किन कारणों से की गई और इसमें कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
यह भी देखें :
चोरी की नियत से घुसकर युवक मो. नेयाज को पीट-पीटकर कर दी हत्या
मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में चोरी की नियत से घर में घुसे एक युवक मोहम्मद नेयाज उर्फ बुलेट की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है। सूचना पाकर हाथीडाह पुलिस ने शव को कब्जे में कर तफ्तीश शुरू कर दी है। युवक के गले में भी निशान पाए गए हैं। बताया जाता है कि युवक मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त था। बुधवार की तड़के चार बजे गांव के ही मोहम्मद शरीफ के घर घुस गया, जहां उसे पकड़कर बेरहमी से लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुलेट की लाश मोहम्मद शरीफ के घर से बरामद की। इस घटना के बाद पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है।

अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने ट्रक चालक को मार दी गोली
भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में बुधवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने ट्रक चालक को गोली मार दी। जख्मी चालक को गोली मुंह में मारी गई है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद पर परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जख्मी चालक इमादपुर थाना क्षेत्र के जगजीवनपुरा गांव निवासी संजय सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र सिंह है व वह पेशे से ट्रक चालक है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।

यह भी पढ़े : मधेपुरा और नौबतपुर से गांजा बरामद, कारोबारी गिरफ्तार, तस्कर फरार
सोहराब आलम, विकाश कुमार और नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


