मोतिहारी में बच्चे के अपहरण की सूचना सोशल मीडिया पर देना बना भारी, साईबर ठगों ने लगाई पचार हजार की चपत
मोतिहारी : पुलिस ने अपहरण के फर्जी मामले में साइबर ठगी करने वाले एक बड़े मामले का खुलासा किया है। बच्चे के अपहरण की सूचना पर जाँच में जुटी थी पुलिस।
परिवार वालों ने सोशल मीडिया पर जारी की थी तस्वीर और मोबाईल नंबर
बताया जाता है कि चांदमारी का मो. आरिफ नाम का एक बच्चा गुम हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस के साथ साथ बच्चों के परिवार वालों ने अपने बच्चों की तस्वीर मोबाइल नंबर और जानकारी सोशल मीडिया पर डाल दी
साइबर ठग ने उसी को हथियार बनाकर परिजन से ₹50000 की ठगी कर ली।
एसडीपीओं ने कहा गिरोह का प्ता चल गया है। होगी गिरफ्तारी
मोतिहारी सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मोतिहारी में झूठी अपहरण के मामले में ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पता चला है जो अपहरण की झूठी साजिश रच कर फर्जी वीडियो दिखाकर परिजनों से ₹50000 की ठगी कर ली है।
बच्चा खुद ही मुजफ्फपुर से लौटा, पहुँचा घर
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है लेकिन बच्चा सकुशल बरामद हो गया है। बच्चा घर से किसी काम का बहाना बनाकर मुजफरपुर चला गया था। जो फिर लौट आया है।
ये भी पढ़े : रणक्षेत्र में तब्दील हुआ जीएमसीएच अस्पताल, जीविका दीदियों ने जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट और बदसलुकी का लगाया आरोप
सरफराज आलम की रिपोर्ट
Highlights


