Palamu में युवक ने खुद को गोली मार कर ली जिंदगी खत्म, ये थी वजह…

Palamu : पलामू से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला पलामू के तरहसी थाना का बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद तरहसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Palamu : पत्नी के साथ कई दिनों से चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आमिर खान का अपनी पत्नी के साथ कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों के परिजनों के ओर से कई बार विवाद सुलझाने की कोशिश भी की। कई दिनों से पति-पत्नी के बीच बातचीत भी बंद थी। जिसके बाद आज आमिर ने खुद को कमरे में बंद कर ली।

ये भी पढ़ें- राजधानी Ranchi के इन स्टेशनों की जल्द बदलने वाली है सूरत… 

काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने के बाद परिजनों को अंदर से गोली की आवाज आई। परिजनों ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो आमिर मृत पड़ा हुआ है। पुलिस मामले में मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक विवाद के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आत्महत्या के बाद बंदूक को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

लगातार सक्रिय दिख रहे हैं नीतीश कुमार, अचानक पहुंचे JDU प्रदेश...

पटना : बिहार के पूर्व सीएम व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार इन दोनों लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। आज...

मूसलाधार बारिश से सुगौली नगर पंचायत की खुली पोल, थाना परिसर...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली में सोमवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।...

बोधगया पहुंचे सद्गुरु जग्गी वासुदेव, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

गयाजी : विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी बासुदेव ने सोमवार को विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध...