पंचायत चुनाव में सरकार ने पिछड़ों को नहीं दिया हक- BJP

18 अक्टूबर को होगा अभिनंदन समारोह, केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री होंगे शामिल

रांची : पंचायत चुनाव में झारखंड सरकार ने पिछड़ों को हक नहीं दिया.

उनके अधिकारों को उनसे अलग कर दिया. इसलिए हम हेमंत सरकार के खिलाफ संघर्ष करेंगे.

उक्त बातें प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने

18 अक्टूबर को हरमू मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह की जानकारी देते हुए कही.

दीपक प्रकाश ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र में

पंचायती राज व्यवस्था का अहम भूमिका है. संवैधानिक व्यवस्था के तहत पंचायती चुनाव की व्यवस्था कराई गई है. अगर हम झारखंड के परिपेक्ष्य में बात करें तो यहां 75 प्रतिशत लोग गांव में बसते हैं. इसलिए बीजेपी इस व्यवस्था के तहत लगातार प्रयास करता रहा है.

51 प्रतिशत सीट पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि वर्तमान की सरकार ने पंचायत चुनाव तो कराया, लेकिन पिछड़े वर्ग को उनके हक से वंचित कर दिया है. मेरे पास जो आंकड़ें हैं वो चौंकाने वाले हैं. उन्होंने कहा कि चाहे जिला परिषद की संख्या हो या वार्ड पार्षद हो इनकी कुल संख्या 10200 की बनती है. जिसमें से भाजपा के कार्यकर्ता लगभग 5300 पर जीत दर्ज की है. यानी कि चुनाव में 51 प्रतिशत सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. ये हमारे कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल है और सरकार के नाकामियों का फल है.

18 अक्टूबर को होगा अभिनंदन समारोह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायत चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी जीत पर इनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जायेगा. यह अभिनंदन समारोह 18 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में दिन के 12 बजे आयोजित किया जायेगा. इस दौरान पंचायती राज्य व्यवस्था को कैसे और बेहतर किया जा सकता है इसपर भी चर्चा करेंगे. जिसमें केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री, सभी विधायक और पार्टी के नेता शामिल होंगे. उसी दिन इस सरकार के खिलाफ संघर्ष की योजना की भी घोषणा की जाएगी. क्योंकि गांव में अब हमारी सरकार है, और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे.

रिपोर्ट: मदन सिंह

BJP के आरोप पर बोले श्रवण कुमार- जो दिल्ली में हैं वो क्यों नहीं देते रोजगार

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!