संपत्ति विवाद में पिता ने बड़े बेटे के साथ मिलकर की छोटे बेटे की हत्या

Aurangabad–  ओबरा थाना के छोटकी कदियाही गांव में संपत्ति विवाद में एक बाप ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर छोटे बेटे की हत्या कर दी. इस दौरान बीच बचाव  की कोशिश कर रहे तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं. घायलों को सदर अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है. घायलों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता रमेश मेहता और मिथिलेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जाता है कि मृतक मिंटू मेहता (38वर्ष) खेतों में पटवन कर दोपहर में घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में पहले से ही घात लगाये बैठे पिता-पुत्र ने छोटे बेटे मिंटू पर हमला कर दिया. इस दौरान आसपास के लोग बीच बचाव करने दौड़ पड़े. बीच-बचाव कर रहे लोगों पर भी बाप-बेटे ने चाकू से हमला कर दिया.  जिसमें गांव के ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों किसी तरह सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल  आरोपियों के साथ पूछताछ की जा रही है. आला अधिकारियों के द्वारा मामले पर नजर रखी जा रही है.

रिपोर्ट- दीनानाथ 

WhatsApp SIM Binding Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है...

 WhatsApp और Telegram के लिए SIM Binding Rule लागू करने की तैयारी है। 31 दिसंबर 2026 तक तकनीकी बदलाव और 1 जनवरी 2027 से...

JTET 2026: 1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, एडमिट...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। अंग्रेजी से स्नातक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में शिक्षक कोटि सामाजिक अध्ययन दर्ज होने से परेशानी...

Jharkhand Transport News: झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 बस...

 झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 अंतरराज्यीय बस रूटों का प्रस्ताव जारी हुआ है। परिवहन विभाग ने 30 दिनों में आपत्ति और सुझाव...