छेड़खानी का विरोध पड़ा महंगा, गांव के ही लड़के ने लड़की की परिवार की जमकर कर दी पिटाई

मोतिहारी : मोतिहारी में लड़की को छेड़खानी करने से रोकना नाबालिग लड़की और उसके परिवार को महंगा पड़ गया है। इस मामले में जमकर लाठी डंडे से मारपीट भी हुई है। वहीं पीड़ित संजय सेठी के अनुसार, उसकी नाबालिग बेटी स्कूल और ट्यूशन जाती थी। वहीं पड़ोस के ही विक्की कुमार शाह लगातार लड़की से छेड़खानी करने की कोशिश कर रहा था। सड़क पर अश्लील बातें करने की कोशिश कर रहा था। लड़की ने जब मना किया तो लड़का आगबबूला हो गया।

Health Department Add 7 22Scope News

लड़की ने छेड़खानी की सारी बात अपनी मां को बताई

वहीं लड़की ने छेड़खानी की सारी बात अपनी मां को बताई। मां ने इसकी जानकारी ली और आरोपी लड़के विक्की कुमार को समझाने की कोशिश भी हुई लेकिन विक्की बात मानने से इंनकार कर दिया। विक्की ने अपने दोस्त और चटिया गैंग के संदीप शाह, मदन साह और कुछ अन्य लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचे और जमकर लाठी डंडे चलाएं। इस घटना में कई लोगों के हाथ पैर टूट गए हैं। जिसमे प्रभा देवी, कृतिका देवी और राम अयोध्याशाह गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज निजी और सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Motihari Marpeet 1 1 22Scope News

पीड़ित परिवार ने SP से न्याय की गुहार लगायी है

वहीं घटना के बाद पीड़ित संजय सेठी अपने भाई और अपने संबंधी के साथ छौड़ादानो थाना पहुंचे और आवेदन दिया है। छौड़ादानो थाना की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ पीड़ित परिवार ने मोतिहारी जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात से न्याय की गुहार लगाई है।

Motihari Marpeet 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : वायरल Video में हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...