एक बार फिर मानवता हुआ शर्मसार, नाबालिग गूंगी लड़की के साथ रेप

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुआ है। जहां एक नाबालिग गूंगी लड़की के साथ गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा पहले बहला फुसलाकर ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। वहीं नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर एक गांव की है।

बताया जा रहा है की नाबालिग लड़की बोल नहीं सकती है। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले व्यक्ति उसे पहले बहला फुसलाकर खेत में ले गया। जहां उसे नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि जब नाबालिग लड़की अपनी मां से इशारे में बताया तो उसकी मां जानकर हैरान हो गई और आनन-फानन में इसकी शिकायत मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर नाबालिग लड़की को मेडिकल टेस्ट के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा जहां मेडिकल टेस्ट करवाया गया।

यह भी देखें :

इस घटना के संबंध में सदर हेड क्वार्टर डीएसपी रमेश प्रसाद ने बताया है कि मोहनपुर गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर ले जाकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि क्योंकि नाबालिग लड़की बोल नहीं सकती है जिसका फायदा उठाकर उसे व्यक्ति के द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना नाबालिग लड़की के मां के द्वारा दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार और बहाली में धांधली का आरोप लगाकर योग प्रशिक्षकों का सामूहिक अनशन

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...