Purnea में अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुस व्यवसायी की गोली मार की हत्या

पूर्णिया: बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां दिनदहाड़े घर में घुस कर अपराधियों ने एक व्यवसायी की हत्या कर दी। घटना पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर बाजार की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका के रूप में की गई है।

मामले में मृतक के भाई विमल यादुका ने बताया कि उनकी जमीन का कुछ माफियाओं ने फर्जी तरीके म्यूटेशन करवा लिया था जिसकी शिकायत मृतक ने की थी। इसी वजह से अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुस कर उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गोली आवाज सुनकर पहले समझा कि टायर फटा है फिर बाहर निकलने पर देखा कि दो अपराधी बाइक से भाग रहे हैं।

आनन फानन में मृतक को उठा कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वहीं घटना से पुरे इलाके में दहशत का माहौल है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में किस दल की क्या है स्थिति, किसके खाते जाएगी कितनी सीटें

PURNEA PURNEA PURNEA

PURNEA

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...