Ranchi: झारखंड में आउटसोर्सिंग की नई व्यवस्था लागू: समान वेतन, आरक्षण और पारदर्शिता सुनिश्चित, जयराम महतो ने उठाया था मुद्दा

 

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य में आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाने वाली नियुक्तियों को पारदर्शी, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने ‘झारखंड मैनपावर प्रोक्यूरमेंट (आउटसोर्स) मैनुअल-2025’ को लागू कर दिया है, जो राज्य के सभी विभागों में आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति के लिए मानक प्रक्रिया (एसओपी) को परिभाषित करता है। आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए नियमावली का मुद्दा जयराम महतो ने विधानसभा में उठाया था।

सभी नियुक्तियां अब निर्धारित नियमों के तहत होंगी
अब किसी भी विभाग को आउटसोर्सिंग के माध्यम से जब भी कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होगी, तो उसे इसी मैनुअल का पालन करना अनिवार्य होगा। इससे पहले तक आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया में एकरूपता नहीं थी, जिससे ना केवल योग्य अभ्यर्थियों को नुकसान होता था, बल्कि कई मामलों में अनियमितता की शिकायतें भी सामने आती थीं।

आरक्षण नीति और स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता
इस मैनुअल के तहत राज्य सरकार की आरक्षण नीति को पूरी तरह लागू किया जाएगा। यदि किसी पद पर केवल एक ही स्थान खाली होता है (एकल पद), तो उसमें स्थानीय अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। यह प्रावधान झारखंड के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

समान वेतन और सुविधाएं सभी के लिए
अब तक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिलती थीं। नए मैनुअल में इस असमानता को दूर करते हुए स्पष्ट रूप से प्रावधान किया गया है कि सभी आउटसोर्स कर्मियों को समान वेतन, 14 से 18 दिन का आकस्मिक अवकाश, 180 दिन का मातृत्व अवकाश, 4 लाख रुपये तक का ग्रुप इंश्योरेंस और प्रत्येक वर्ष 3% वेतनवृद्धि दी जाएगी।

जैप आइटी को मिली प्रमुख जिम्मेदारी
इस पूरी व्यवस्था को कारगर और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार ने जैप आइटी (JAP-IT) को मैनपावर मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस डिजिटल सिस्टम में राज्य भर में काम करने वाली सूचीबद्ध एजेंसियों का डाटाबेस होगा, जिससे विभाग अपनी आवश्यकतानुसार एजेंसी और मैनपावर का चयन कर सकेंगे।

मंजूरी की तीन- स्तरीय व्यवस्था                                                                                              यदि किसी विभाग का आउटसोर्सिंग पर वार्षिक खर्च 2.5 करोड़ रूपए तक है, तो विभागीय सचिव की मंजूरी जरूरी होगी। 2.5 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक के व्यय के लिए विभागीय मंत्री की स्वीकृति लेनी होगी और 15 करोड़ से अधिक की राशि होने पर कैबिनेट से अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा।

इन पदों पर होगी नियुक्ति
नई व्यवस्था के तहत निम्नलिखित तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जा सकेंगी: मल्टी टास्किंग स्टाफ, ड्राइवर, क्लर्क, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंटेंट, आईटी असिस्टेंट, हेल्पडेस्क मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डिजाइनर, नेटवर्क इंजीनियर, सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, प्रोजेक्ट लीड, कंटेंट राइटर, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर सहित अन्य कई पदों पर।

समिति की अनुशंसा आवश्यक
राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि योजना एवं गैर-योजना मदों से संचालित परियोजनाओं में आउटसोर्स नियुक्तियों के लिए प्रशासी पदवर्ग समिति की अनुशंसा आवश्यक होगी। हालांकि, स्वायत्त संस्थाओं, लोक उपक्रमों, बोर्डों और निगमों में इस अनुशंसा की अनिवार्यता नहीं होगी।

झारखंड सरकार की यह नई पहल न केवल राज्य में नियुक्तियों को सुव्यवस्थित करेगी, बल्कि इसमें योग्यता, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय का समावेश सुनिश्चित किया गया है। इससे हजारों बेरोजगारों को समान अवसर मिलेगा, वहीं विभागों को बेहतर कार्यकुशलता वाला मानव संसाधन उपलब्ध होगा।

 

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Jharkhand Liquar Scam : डायरी ने खोली पोल! झारखंड शराब सिंडिकेट के...

Jharkhand Liquar ScamRanchi : 38 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अपना शिकंजा कसना शुरू...

Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट पड़ गया भारी, बाइक बरामद...

Ranchi : रांची के कार्तिक उरांव (सिरमटोली) फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक की पहचान हो गई है। मामले की जांच...

Ranchi: सावधान! जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करनेवाला गैंग फिर...

Ranchi: राजधानी में एकबार फिर जेवर सफाई के नाम पर ठगी करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। पिस्कामोड़ टंगराटोली क्षेत्र में एक महिला...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, 15 जिलों...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में लगातार कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा है। राज्य का सबसे गर्म जिला डालटनगंज रहा। जहां तापमान  39.2...

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू पहुंचे रांची, प्रदेश में कई कार्यक्रमों...

रांची. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू अपने छह दिवसीय प्रवास पर आज 7 जून को झारखंड...

Ranchi Crime : ‘जमीन के सौदागर’ निकले बंदूकबाज! हथियार खरीदते दो...

Ranchi Crime : रांची पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार खरीद-बिक्री की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने बड़ी...

‘चुनाव आयोग को बदनाम करना बेतुका है, देश में सभी चुनाव...

Desk. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाताओं द्वारा किसी भी प्रतिकूल फैसले के बाद यह कहकर चुनाव आयोग को बदनाम करने की कोशिश करना...

Liquar Scam : ‘घोटालों के सिकंदर’ बने विनय चौबे! करोड़ों की बेनामी संपत्ति...

Liquar Scam Ranchi : पूर्व उत्पाद सचिव रहे IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद अब...

झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS विनय चौबे और उनके करीबियों की...

Ranchi: झारखंड शराब घोटाला: झारखंड के चर्चित शराब घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई अब और तेज हो गई है। राज्य...

झारखंड में चढ़ा पारा: चाईबासा सबसे गर्म, आने वाले दिनों में...

झारखंड में चढ़ा पारा: झारखंड में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री से बढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस...

सीएम हेमंत सोरेन से मिले JAC अध्यक्ष, मैट्रिक-इंटर के परीक्षा परिणामों...

रांची. सीएम हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस...

Ranchi Crime : ‘लेवी दो वरना जान दो’, माओवादियों के नाम...

Ranchi Crime : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल परियोजना के संवेदक से माओवादी के नाम पर तीन करोड़ रुपये की...

‘ठगा महसूस कर रहे हरिजन जाति के लोग’, वित्त मंत्री ने...

रांची. अनुसूचित जाति राज्य आयोग तथा अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद को पुनर्जीवित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रदेश के वित्त...

Sirmatoli flyover विवाद पर रामेश्वर उरांव का बड़ा बयान-मैं बाबूलाल की...

Sirmatoli flyover Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वर्तमान कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने...

Sirmatoli flyover उद्घाटन पर भड़के बाबूलाल-आदिवासियों से धोखा, विकास की रफ्तार...

Sirmatoli flyoverRanchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आदिवासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का...

Breaking : धोनी खेती कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं! सीएम...

Breaking Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची के होटवार स्थित मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का विधिवत शिलान्यास किया। यह राज्य का पहला...

Jharkhand Politics : GSB गायब, घोटाला हाजिर: लोहरदगा की सड़क ने...

Jharkhand PoliticsRanchi : लोहरदगा जिले के पेशरार गांव में बन रही सड़क ने एक बार फिर झारखंड की हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा...

Breaking : JLKM का कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव,...

BreakingRanchi : रांची के कांके प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आज JLKM (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। पार्टी...

Ranchi : देवड़ी मंदिर में वीआईपी दर्शन बना आम श्रद्धालुओं की...

Ranchi : राजधानी रांची स्थित प्रसिद्ध देवरी मंदिर में मंगलवार को वीआईपी दर्शन व्यवस्था आम श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन गई। वीआईपी...

Ranchi: कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर थार ने बाइक और स्कूटी को...

Ranchi: राजधानी में देर रात डोरंडा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार कार ने कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर...
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

कैलाश गहलोत AAP छोड़ने के बाद बीजेपी में हुए शामिल, चुनाव...

Desk. खबर दिल्ली की सियासत से है। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के दिन बाद कैलाश गहलोत आज भाजपा में शामिल हो गए...