वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव, कोच का शीशा टूटा

भागलपुर : भागलपुर में एक बार फिर भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव असामाजिक तत्वों ने किया है। पथराव ट्रेन के C 7 कोच की 42 और 43 नंबर की सीट के शीशे पर लगा है जिसमें दो पत्थर से शीशा टूट गया है। ट्रेन की बॉडी पर भी पत्थर फेंके जाने की बात सामने आ रही है। एक मवेशी के कट जाने पर पथराव की आशंका जताई जा रही है। पत्थर मारने पर तेज आवाज से ट्रैन में बैठे सारे यात्री डर गए और शोर मचाने लगे।

ट्रेन को स्कॉर्ट कर रही आरपीएफ टीम ने लोगों को समझाकर माहौल को शांत करवाया। वंदे भारत भागलपुर से हावड़ा रवाना हुई थी। भागलपुर स्टेशन से खुलने के 15 मिनट बाद टेकानी और हाट पुरैनी हॉल्ट के बीच पथराव किया गया है।

LN Mishra 1 22Scope News

पिछले 2 महीने में यह दूसरी घटना है, जब भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुआ है पथराव

आपको बता दें कि पिछले दो महीने में यह दूसरी घटना है जब भागलपुर-कोलकाता वंदे भारत पर पथराव किया गया है। 15 अप्रैल को हुए पथराव में एक बच्चे के परिजनों पर आरपीएफ ने कार्रवाई भी की थी। मालदा डिवीजन के डीआरएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। घटना भागलपुर-दुमका रेलखंड पर टेकानी और हतपुरैनी हॉल्ट के बीच हुई है। आरपीएफ टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : Bihar में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, दो बोगी के शीशे हुए क्षतिग्रस्त

यह भी देखें :

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...

Bihar Law and Order Review: बिहार में अपराध पर जीरो टॉलरेंस,...

Bihar Law and Order Review, पटना: बिहार में कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा और सुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed: तृषा सिंह के निधन के बाद झारखंड...

Jharkhand Cabinet Meeting Postponed, रांची: झारखंड सरकार ने 25 सितंबर को आयोजित होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी है। इस संबंध में...