रांची में बेखौफ चेन स्नैचर गैंग का तांडव, धुर्वा में पोस्ट ऑफिसकर्मी से दिनदहाड़े 1.50 लाख की चेन लूटी, पुलिस के लिए खुली चुनौती

रांची: राजधानी रांची में चेन स्नैचरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए शनिवार को धुर्वा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। मछली बाजार के पास पोस्ट ऑफिस में कार्यरत सीमा झा से बाइक सवार बदमाशों ने करीब 1.50 लाख रुपए की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। यह पूरी घटना सुबह 9 बजे की है, जब बाजार में चहल-पहल शुरू हो चुकी थी।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो बाइक सवार स्नैचर वारदात को अंजाम देते और भागते साफ दिख रहे हैं। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन पुलिस को राहत यह मिली है कि उनमें से एक की तस्वीर बिना हेलमेट के भी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी पहचान की जा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बदमाशों ने वारदात के लिए बाकायदा रेकी की थी। फुटेज में एक स्नैचर को महिलाओं पर नजर रखते देखा गया है, जैसे ही उन्होंने सीमा झा के गले में सोने की चेन देखी, दोनों मछली बाजार के पास पहुंचे, झपट्टा मारा और शहीद मैदान होते हुए ओल्ड एसटी धुर्वा की ओर भाग निकले।

शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ रहा है। खासकर महिलाएं अब गहने पहनकर घर से निकलने में हिचक रही हैं। राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन सवाल यह है कि जब स्मार्ट सिटी में कैमरे और पुलिस बल दोनों मौजूद हैं, तो चेन स्नैचर गैंग इतनी आसानी से वारदात कैसे कर रहे हैं?


Dyslexia Awareness in Patna: पटना के प्रमुख सरकारी भवन लाल रोशनी...

Dyslexia Awareness in Patna: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के प्रमुख सरकारी भवनों...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...

Samrat Chaudhary Demands Apology: प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी को लेकर...

Samrat Chaudhary Demands Apology, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस...