हिनू चौक पर महिला से ठगी और धमकी, सोने की चेन लेकर फरार हुए युवक

रांची: राजधानी रांची में दिनदहाड़े ठगी और धमकी की घटना सामने आई है। डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू चौक पर 20 अगस्त की दोपहर करीब 2.45 बजे दो युवकों ने एक महिला से सोने की चेन छलपूर्वक ले ली और धमकाते हुए फरार हो गए।

पीड़िता सरिता कुमारी ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह दवाई की दुकान से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान हिनू चौक के पास दो युवक मिले और उन्हें रोक लिया। युवकों ने कहा कि पुलिस ने सोने की चेन पहनने से मना किया है, इसलिए चेन खोलकर पर्स में रख लें।

इस बहाने से उन्होंने सरिता से चेन उतरवाई और कागज पर रखने को कहा। महिला जैसे ही चेन उतारकर दी, दोनों युवकों ने चालाकी से कागज समेत चेन अपनी जेब में रख ली। जब सरिता ने चेन निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने धमकी दी कि शोर मचाया तो चाकू मार देंगे। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...