SAHARSA में बेख़ौफ़ अपराधियों ने स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मार कर की हत्या

सहरसा: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। सहरसा में अपराधियों ने सुबह सुबह एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना रहुआ नहर चिमनी के समीप की है जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर स्कूल जा रहे एक शिक्षक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान बरियाही निवासी अधिवक्ता बाल मुकुंद गुप्ता के पुत्र सरोज कुमार के रूप में की गई।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक अपने स्कूल बाइक से जा रहे थे तभी अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। प्रथमदृष्टया घटना का कारण पारिवारिक जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भीषण गर्मी का कहर, पिछले 24 घंटे में 59 की गई जान

SAHARSA SAHARSA SAHARSA

SAHARSA

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...