Advertisment

Garhwa Crime: सरकारी शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों के सामने जान की भीख मांगते रहे शिक्षक

 गढ़वा के बड़गड़ थाना क्षेत्र में सरकारी शिक्षक दीपक कुजूर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।


Garhwa Crime गढ़वा: गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिनदहाड़े सरकारी शिक्षक दीपक कुजूर (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात ललमटिया मोड़ के पास उस समय हुई, जब वह बाइक से सिमडेगा जा रहे थे। बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोककर बेहद करीब से कनपटी में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

Garhwa Crime
Garhwa Crime

सिमडेगा जाने के दौरान रास्ते में रोका और मारी गोली

जानकारी के अनुसार, दीपक कुजूर मूल रूप से सिमडेगा जिले के निवासी थे। वर्तमान में वह रमकंडा के बरवा गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने ससुराल से बड़गड़-कुसमी-जशपुर मार्ग होते हुए सिमडेगा के लिए निकले थे।

करीब 10:30 बजे बड़गड़ से भंडरिया की ओर जाने के दौरान ललमटिया मोड़ के पास एक अन्य बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और कनपटी पर गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।


Key Highlights

  • गढ़वा के बड़गड़ थाना क्षेत्र में सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या।

  • बाइक सवार दो अपराधियों ने ललमटिया मोड़ के पास वारदात को दिया अंजाम।

  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिक्षक जान की गुहार लगाते रहे, फिर भी अपराधियों ने गोली मार दी।

  • मृतक दीपक कुजूर सिमडेगा के निवासी थे और सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी।


हम दे देंगे सर, मत मारिए’ कहते रहे शिक्षक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों के सामने दीपक कुजूर लगातार अपनी जान की गुहार लगाते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह बार-बार कह रहे थे, “हम दे देंगे सर, मत मारिए।” इसके बावजूद अपराधियों का दिल नहीं पसीजा।

बताया जाता है कि एक अपराधी ने पहले दो राउंड हवाई फायरिंग की और इसके बाद शिक्षक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस जांच में जुटी, हत्या के कारणों की पड़ताल

मृतक के साले जोहन केरकेट्टा ने बताया कि दीपक कुजूर सरकारी शिक्षक थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Highlights

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...