यदि आपमें भी है हॉकी का जुनून, आजमाइए हाथ, बदलिये किस्मत

Simdega-हॉकी की धरती सिमडेगा में बालक हॉकी के लिए खिलाड़ियों का चयन के लिए 5 जून से ट्रायल किया जायेगा. इस ट्रायल में योग्य बच्चों की तलाश की जाएगी, जिन्हे शिक्षण-प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को उभारा जाएगा. वैसे बच्चे जिनका जन्म 1 जनवरी 2009 से लेकर 31 दिसंबर 2012 तक हुआ हो, वह इसमें भाग ले सकते हैं. ट्रायल में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को अपने साथ आधार कार्ड और पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र या विद्यालय द्वारा जारी किया जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा.

बालक हॉकी के लिए खोजी जा रही है प्रतिभा

इसी क्रम में 5 जून को करगागडी,07 जून को कोरीमिया, 08जून को खालीजोर कुरडेग, 10 जून को जामपानी, 11 जून को रेगारी और 12 जून को सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
इस चयन ट्रायल में चयनित प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के द्वारा जिला मुख्यालय में रखकर ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी और आने वाले दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर दिया जाएगा. चयनित प्रतिभागियों खाने पीने का खर्च खुद ही वहन करना पड़ेगा.
नोट-अधिक जानाकारी के लिए 9973839163 सम्पर्क किया जा सकता है.

चयन ट्रायल का समय और स्थान

  1. दिनांक 05जून 2022, प्रातः 8.15 बजे से स्थान आर. सी. उत्क्रमित मध्य विद्यालय करगागुड़ी स्थित हॉकी मैदान

02, दिनांक 07 जून 2022, प्रात: 06.30बजे से, स्थान-कोरोमियां हॉकी कैदान

  1. दिनांक़ 08जून, 07 बजे से,स्थान खालीजोर=कुरडेग, हॉकी मैदान
  2. दिनांक 10जून,प्रात: 07बजे से,स्थान =जामपानी स्कूल मैदान में
  3. दिनांक 11जून, प्रातः 07 बजे से स्थान मिडिल स्कूल रेंगारी खेल मैदान में
  4. दिनांक 12जून, प्रातः 07 बजे से, स्थान एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में.

.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img