Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेलिडिह दास टोला में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, मां मनसा देवी की मूर्ति को भी तोड़ा गया

बोकारो : चास थाना क्षेत्र के तेलिडिह दास टोला में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से ईंट और पत्थर भी चलाए गए। घटना में कई लोग घायल होने की भी सूचना है।

मारपीट के दौरान मां मनसा देवी की मूर्ति को भी तोड़ा गया। सूचना पाकर मौके पर चास थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। विवाद इतना बढ़ गया था कि पुलिस-प्रशासन के साथ भी दोनों पक्षों ने मारपीट करने लगे, बाद में पुलिस ने हालात को काबू करने में सफल रही। पूरा तेलिडिह दास टोला पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। घटना से संबंधित पूछने पर न तो स्थानीय लोग कुछ बता पा रहे हैं न ही चास थाना की पुलिस। हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को झटका, बिहार विधान...

पटना: बिहार विधान परिषद में नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने कुल 40 पदों...

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के 100 साल पूरे, केंद्र सरकार ने...

पटना: बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 100 वर्ष पूरे होने पर पटना में शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस खास...

पीएमसीएच से गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों तक बदलाव की पहल, जानिए...

पटना: बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के लिए...