Advertisment

राजधानी में महिलाओं को बांधकर पीटा,जूतों की माला पहना पूरे गांव में घुमाया

रांची: कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू गांव में चोरी का आरोप लगाते हुए एक ही परिवार की तीन महिलाओं और एक पुरुष की बेरहमी से पिटाई की गयी. इसके बाद इन लोगों को जूतों की माला पहना कर और मुंह पर कीचड़ पोत कर पूरे गांव में घुमाया गया.

पिटाई के कारण चारों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दो महिलाओं को इस कदर पीटा गया है, कि दोनों ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं. इनके पूरे शरीर पर जख्म के निशान हैं.

पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी और तीनों महिलाओं का थाने में बुलाकर पूछताछ की. गुरुवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

महिलाओं ने पुलिस को बताया कि तीनों रविवार को मेन रोड स्थित एक दुकान में कपड़ा खरीदने गयी थीं. वहां दुकानदार ने तीनों पर चोरी का आरोप लगाया और उनके साथ बदसलूकी की. उस दुकानदार ने पुलिस का भय दिखाते हुए तीनों से 13 हजार रुपये वसूल लिये.

दुकानदार ने दुकान में ही तीनों महिलाओं से उठक-बैठक करायी और इसका वीडियो बनाया. बाद में दुकानदार ने उक्त घटना का वीडियो वायरल कर दिया.

सुकुरहुद् गांव के लोगों ने दुकान में तीनों की उठक-बैठक का वीडियो देख लिया. उसके बाद सुकुरहुटू के कुछ ग्रामीण जुटे और तीनों महिलाओं के साथ घर के पुरुष सदस्य को एक जगह पर बुलाया.

वहां अमानवीय ढंग से चारों लोगों की पिटाई की और लहूलुहान कर दिया. भुक्तभोगी महिलाओं ने गांव के शान मंसूरी, जिलानी मंसूरी, इरफान मंसूरी, मिंटू मंसूरी, बाबू मंसूरी, चांद मंसूरी, बड़कू मंसूरी, तौहिद मंसूरी, शहंशाह मंसूरी, राजा मंसूरी, तनवीर मंसूरी, शमीम मंसूरी, पप्पू मंसूरी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

 

 

SKIMS India Launch: दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे SKIMS के पहले...

SKIMS India Launch: अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड SKIMS अब भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है। ब्रांड ने भारत में विस्तार के लिए...

Hazaribagh CHC News: जच्चा और नवजात की मौत से भड़का आक्रोश,...

Hazaribagh CHC News: मंगलवार को बरकागाँव कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत के बाद...

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...