बीजेपी को कुढ़नी उपचुनाव में जीतना जरूरी, नहीं तो शिक्षक अभ्यर्थियों पर चलेगी लाठियां
पटना : कुढ़नी उपचुनाव में नीतीश- कुढ़नी जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के
कार्यक्रम में खूब कुर्सियां चली, इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है.
लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने कहा कि कुढ़नी की जनता ने
पहले ही मन बना लिया है और कल आप सब ने हमारी सभा में भी देखा होगा.
एनडीए प्रत्याशी की भारी बहुमत से होगी जीत
सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सभी लोग जानते हैं कि एनडीए के प्रत्याशी का जीतना जरूरी है. क्योंकि अगर गलती से महागठबंधन का प्रत्याशी जीत जाता है तो शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठियां चलनी शुरू हो जाएंगी. बीपीएससी का मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा. पासी समाज के लोगों से उनका हक अधिकार छीना जाएगा. इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए युवाओं के भविष्य को देखते हुए और कुढ़नी के विकास के लिए बिहार और कुढ़नी की जनता ने मन बना लिया है. 8 दिसंबर को जो परिणाम आएंगे उसमें एनडीए प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत होनी सुनिश्चित है.

कुढ़नी उपचुनाव में नीतीश: बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता की होगी जीत- मंगल पांडे
वहीं कुढ़नी उपचुनाव कों लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह बीजेपी नेता मंगल पांडे ने कहा कि कुढ़नी में बीजेपी के उम्मीदवार केदार गुप्ता की भारी मतों से जीत होगी और कुढ़नी की जीत बिहार के लिए संदेश है. जनता बिहार के विकास को आगे करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए एनडीए के उम्मीदवार को जिताने का काम करेगी.
रिपोर्ट: प्रणव राज
Highlights







