रांची: ईडी ने हेमंत सोरेने के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल किया है उसमें फ्रिज और स्मार्ट टीवी को सबूत के तौर पर पेस किया है।
हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी मनी लॉन्ड्रिग मामले की जांच कर रही है। हेमंत पर 31 करोड़ रुपए की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप है
ईडी ने कोर्ट में अपने इस दावे के समर्थन में रांची स्थित दो इलेक्ट्रॉनिक डीलरों से प्राप्त बिल को चार्जशीट में संलग्न किया है। ईडी ने बिल को पिछले महीने दायर अपने आरोप पत्र में संलग्न किया था।
ईडी ने कहा कि रांची में जहां यह जमीन स्थित है उस पते पर फरवरी 2017 में संतोष मुंडा के बेटे के नाम पर एक रेफ्रिजरेटर खरीदा गया था।
जबकि उनकी बेटी के नाम पर नवंबर 2022 में एक स्मार्ट टीवी खरीदा गया था। ईडी ने पूर्व सीएम के इस दावे का खंडन करने के लिए कि संतोष मुंडा के बयान का इस्तमाल किया है।


