Delhi Election Results के ताजा रुझानों से सचिवालय तक मची हलचल

डिजिटल डेस्क : Delhi Election Results के ताजा रुझानों से सचिवालय तक मची हलचल।   Delhi Election Results के लिए जारी काउंटिंग के क्रम में सामने आए ताजा रुझानों के बाद दिल्ली राज्य सचिवालय तक सियासी हलचल दिखने लगी है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर पल-पल आंकड़े बदल रहे हैं।

वहां 6 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है और अरविंद केजरीवाल 225 वोटों से पीछे हो गए हैं जबकि भाजपा के प्रवेश सिंह वर्मा ने बढ़त बना ली है। मटियाला में भाजपा 2100 वोट से आगे तो  मॉडल टाउन और आदर्श नगर सीट पर आप आगे है। विकासपुरी में भाजपा 2900 वोट से आगे जबकि नजफगढ़ में भी भाजपा 10600 वोट से आगे है।

कुल मिलाकर दिल्ली के रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सचिवालय के आला अधिकारियों को तुरंत ऑफिस पहुंचने का निर्देश मिला है। साथ ही इसी क्रम में उन्हें सरकारी दस्तावेज और डाटा प्रोटेक्ट करने के लिए कहा गया है।

सियासी स्तर पर दिल्ली सचिवालय में अचानक मचे इस हलचल के मायने काफी गूढ़ हैं और समझा जा रहा कि दिल्ली में सियासी बदलाव की पटकथा अब सिरे चढ़ने ही वाली है।

 Delhi Election Results के बदलते रुझान पर नजरें…

दिल्ली में रुझान चौंकाने वाले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में रुझानों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी की लीड धीरे-धीरे बढ़ने लग गई है। कांग्रेस का कहीं खाता खुलता नहीं दिखाई दे रहा है। भाजपा 43 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दिलचस्प आंकड़ा ये है कि भाजपा की 10 सीटों पर बढ़त 2000 वोटों से भी कम है और अभी कई राउंड की काउंटिंग होना बाकी है।

पटपड़गंज सीट से आप के अवध ओझा पीछे चल रहे हैं और भाजपा के रविंदर सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। चांदनी चौक से आप 4000 से अधिक वोट से आगे चल रही है। द्वारका में भाजपा 1000 वोट से आगे। मटियाला में भाजपा 4600 वोट से आगे है। देवली से आप के प्रेम चौहान चौथा राउंड में 4290 वोट लेकर आगे चल रहे हैं। बिजवासन सीट से भाजपा 2700 वोट से आगे है। पालम में भाजपा ने 1200 वोट से बढ़त बना रखी है।

दिल्ली के पटपड़गंज में मतगणना केंद्र पर मिलते भाजपा और आप के प्रत्याशी।
दिल्ली के पटपड़गंज में मतगणना केंद्र पर मिलते भाजपा और आप के प्रत्याशी।

बुराड़ी से आप के संजीव झा को 5152 वोट मिले हैं। जेडीयू के शैलेन्द्र को 4260 वोट प्राप्त हुए हैं। विकासपुरी में भाजपा 1900 वोट से आगे है। उत्तम नगर में भाजपा 3700 वोट से आगे चल रही है। तिमारपुर विधानसभा सीट से आप 1927 वोट से आगे चल रही है। सादर बाजार सीट पर छह हजार वोट से आप के सोम दत्त आगे हैं।

पटपड़गंज विधानसभा सीट सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। नजफगढ़ में भाजपा 8000 वोट से आगे है। उत्तम नगर में भाजपा 3600 वोट से आगे चल रही है। करोल बाग सीट पर दो राउंज के बाद भाजपा के दुष्यंत गौतम चार हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। कोंडली विधानसभा सीट पर आप के कुलदीप कुमार मोनू आगे हैं। पालम में भी भाजपा की बढ़त है, मगर अंतर काफी कम है।

दिल्ली के पटपड़गंज में मतगणना केंद्र के पास का नजारा।
दिल्ली के पटपड़गंज में मतगणना केंद्र के पास का नजारा।

कालकाजी सीट पर सीएम आतिशी पीछे, भाजपा आगे…

दिल्ली की कालकाजी सीट के वोटों की गिनती में सियासी रणनीतिकारों की निगाहें लगी हुई हैं। कालकाजी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री आतिशी पीछे चल रही हैं। उनको भाजपा के रमेश बिधूड़ी से कड़ी टक्कर मिल रही है। दूसरे राउंड की गिनती तक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने बढ़त बनाए रखी है।

अब तक की गिनती में उन्हें 8,807 वोट मिले हैं और वे 1,342 मतों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी की आतिशी 7,465 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि कांग्रेस की अलका लांबा 782 मतों के साथ काफी पीछे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रमेश बिधूड़ी शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं।

अब तक की मतगणना में उन्हें 4,238 वोट मिले हैं और वे 1,149 मतों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी 3,089 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस की अलका लांबा 493 वोटों के साथ काफी पीछे हैं।

दिल्ली की सीएम और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी मतगणना के दौरान महारानी बाग स्थित मीराबाई DSEU मतगणना केंद्र पहुंचीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि अच्छाई और बुराई के बीच की इस लड़ाई में दिल्ली की जनता अच्छाई का साथ देगी। अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे।’

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी काउंटिंग के दौरान बाहर सियासी दलों के समर्थकों की भीड़।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी काउंटिंग के दौरान बाहर सियासी दलों के समर्थकों की भीड़।

 Delhi Election Results पर भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी यह बोले…

दिल्ली चुनाव नतीजों के रुझानों पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, हमारा मानना ​​है कि अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में और भी बेहतर और निर्णायक होंगे। यह दिखाता है कि लोगों को पीएम मोदी के वादों पर कितना भरोसा है।

…यह हमारे लिए सकारात्मक परिणाम है… दिल्ली के लोग ‘प्रयोगात्मक’ राजनीति से तंग आ चुके थे। हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।  हमारा मानना ​​है कि अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में और भी बेहतर और निर्णायक होंगे।

…यह दिखाता है कि लोगों को पीएम मोदी के वादों पर कितना भरोसा है। यह हमारे लिए सकारात्मक परिणाम है। दिल्ली के लोग ‘प्रयोगात्मक’ राजनीति से तंग आ चुके थे। गरीब जनता को मोदी जी की गारंटी पर भरोसा है।’

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...