Delhi Election Results 2025 के लिए जारी काउंटिंग में भाजपा 39 तो आप 24 सीटों पर आगे

डिजिटल डेस्क : Delhi Election Results 2025 के लिए जारी काउंटिंग में भाजपा 39 तो आप 24 सीटों पर आगे। Delhi में विधानसभा Election के लिए सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी और शुरूआती राउंडवार रुझान भी सामने आने लगे हैं।

शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 39 सीटों पर आगे है। आप ने 24 सीटों पर बढ़त बना रखी है। दो सीट पर कांग्रेस आगे है। मालवीय नगर सीट से भाजपा आगे चल रही है। ओखला सीट से भाजपा के मनीष चौधरी आगे हैं, आप के अमानतुल्लाह पीछे हैं।

नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल पीछे…

Delhi में विधानसभा Election में जिस सीट के नतीजे पर सबकी निगाहें हैं, वह है नई दिल्ली विधानसभा सीट यहां काउंटिंग शुरू होने के 45 मिनट बाद तक अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं जबकि भाजपा के प्रवेश वर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना अधिकारी ने बताया कि शुरुआती काउंटिंग में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं और पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।

मतगणना स्थल के बाहर राजनीतिक दलों के समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पोस्टल बैलेट की गिनती में आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरे पीछे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा सीट से सिसोदिया और कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रही हैं। बादली सीट से कांग्रेस के देवेंद्र आगे चल रहे हैं।

दिल्ली चुनाव: AAP या BJP, कौन रचेगा इतिहास? कांग्रेस खोल पाएगी खाता?
दिल्ली चुनाव: AAP या BJP, कौन रचेगा इतिहास? कांग्रेस खोल पाएगी खाता?

Delhi Election Results में पल-पल बदल रहे आंकड़े

Delhi Election Results के लिए जारी काउंटिंग के क्रम में पल-पल जीत-हार और बढ़त संबंधी आंकड़े बदल रहे हैं। रिठाला से भाजपा आगे चल रही है। ओखला सीट से भाजपा ने बढ़त बना ली है। चांदनी चौक से भाजपा आगे चल रही है। मुंडका से भाजपा और महरौली से भी भाजपा आगे चल रही है।

बवाना सीट से आप आगे चल रही है। बल्लीमारान सीट से आप उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है। ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज ने बढ़त बना रखी है। मोतीनगर सीट से भाजपा के हरीश खुराना आगे चल रहे हैं। रोहिणी सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं।

राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा आगे हो गए हैं। पटपड़गंज सीट से आप के अवध ओझा पीछे चल रहे हैं। नई दिल्ली से भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। कालकाजी सीट पर रमेश बिधुड़ी आगे चल रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी।

 

Delhi Election Results से पहले नेताओं की बयानबाजी…

नतीजे आने में अभी समय लेकिन नेताओं के बयानबाजी जारी हैं। जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा कि – ‘परिणाम वाले दिन हर किसी को चिंता होती है। हम भी इंसान हैं… लेकिन, हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं क्योंकि हमने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में काम किया है।

…लोगों ने ईमानदारी और काम की राजनीति के लिए वोट दिया है। हम भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं… लोगों ने अपना फैसला सुना दिया है जो बस कुछ घंटों बाद घोषित हो जाएगा…’। 

इसी तरह कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार विकास बग्गा ने कहा, ‘हम चुनाव में जनता के बीच गए, जनता आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल के काम से बहुत खुश है और इस बार भी पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।’

दूसरी ओर, राजौरी गार्डन सीट से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘राजौरी गार्डन सीट हम अच्छे अंतर से जीतेंगे। लगभग 50 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज़ करेगी। दिल्ली को AAP-दा ने आपदा बना कर रख दिया। अरविंद केजरीवाल के कल के पैंतरे स्पष्ट बता रहे थे कि वे चुनाव हार चुके हैं।’

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...