लोकसभा में सरकार से सांसद संजय सेठ का आग्रह, कहा- बंद हो इंडिया दैट इज भारत लिखने की परम्परा

रांची : लोकसभा सत्र के दौरान रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को सरकार के समक्ष अपने देश भारत का नाम सिर्फ भारत रखने का आग्रह किया. लोकसभा में बोलते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि जब इस देश का नाम अनादि काल से भारत रहा है, तो फिर India that is Bharat कहने और लिखने या बोलने की जरूरत ही क्यों है. हमें हर चीजों के लिए अंग्रेजों से उधार लेने की आवश्यकता क्यों. मध्यकाल में सिंधु को जब तुर्की और ईरानी सिंधु नहीं का पाए तो उन्होंने इसे हिंदू कहा और इस प्रकार देश का नाम भारत होने के बावजूद हिंदुस्तान हो गया, जिसे हम हिंदुस्तान कहने लगे.

उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजों को जब हिंदुस्तान कहने-बोलने में परेशानी हुई, तो उसने सिंधु घाटी जिसे कभी इंदु वैली भी कहा जाता था, उससे प्रभावित होकर भारत को इंडिया के नाम से पुकारा. ऐसे में विदेशियों के द्वारा दिए गए नाम से प्रभावित होकर India That is Bharat कहना भारत जैसे विशाल देश और उसकी महान गौरवशाली संस्कृति का अपमान है.

सदन में बोलते हुए सांसद ने कहा कि ऐसे भी देखा जाए तो अंग्रेजो के द्वारा इंडिया कहने के पूर्व इस देश का नाम मनीषियों ने कई नामों से पुकारा, भारतवर्ष, आर्यावर्त, ब्रह्मावर्त, जम्बूद्वीप, आदि ऐसे नाम भारतीय ग्रंथों में दिए गए. ऐसे गौरवशाली नामों को विस्मृत कर भारत का पर्याय इंडिया को बना देना, फिर इंडिया नाम को ही सार्वभौमिकता प्रदान करते हुए India That is Bharat कहना न्याय संगत नहीं है.

उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह किया कि भारत का नाम सिर्फ भारत हो. India That is Bharat कहने और लिखने की परंपरा समाप्त हो. संविधान में लिखे गए ऐसे वाक्यों में सुधार हो और भारत को सिर्फ भारत के नाम से ही हम जानें, इस दिशा में काम किया जाए.

रिपोर्ट : मदन सिंह

स्थापना दिवस पर बिहार विधानसभा को संबोधित करेंगे लोकसभा अध्यक्ष, कुल 318 सदस्य लेंगे भाग

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...