होटल रेटिंग के नाम पर रांची के युवक से 3.77 लाख की साइबर ठगी, टेलीग्राम ग्रुप से फंसाया जाल में

रांची: राजधानी रांची में होटल को ऑनलाइन रेटिंग देने के नाम पर कांके स्थित सेमर टोली निवासी आशीष मसीह भुइयां से 3.77 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह साइबर ठगी बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिसमें पहले मामूली लाभ दिखाकर युवक को बड़े टास्क में फंसाया गया, फिर अलग-अलग बहानों से पैसे वसूले गए।

पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत साइबर थाना रांची में दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ऑनलाइन टास्क का लालच, फिर टेलीग्राम पर वीआईपी ग्रुप में जोड़ा
प्राथमिकी के अनुसार, आशीष को एक दिन ऑनलाइन वर्क से जुड़ा एक मैसेज मिला जिसमें “होटल रेटिंग जैसे आसान काम” के बदले आमदनी का दावा किया गया था। रुचि दिखाने पर उसे एक टेलीग्राम वीआईपी ग्रुप में जोड़ा गया, जहां पहले टास्क में एक होटल को रेटिंग देने पर 200 रुपये दिये गये।

पेड़ टास्क में फंसाया, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल
बाद में उसे “पेड़ टास्क” (Paid Task) का विकल्प दिया गया, जिसमें ज्यादा कमाई का लालच दिखाया गया। एक गलती के बाद उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया और उसे अनब्लॉक करने के लिए ₹40,000 की मांग की गई।

कमाई दिखाकर कमीशन के नाम पर मांगे पैसे
एक टास्क के बाद आशीष के अकाउंट में ₹1.68 लाख की वर्चुअल एंट्री की गई। लेकिन यह राशि निकालने के लिए उससे 30% कमीशन यानी ₹50,430 मांगा गया। जब उसने यह रकम दी, तो केवल ₹5,000 ही ट्रांसफर किए गए, बाकी के लिए नए-नए शुल्क और शर्तें लगाई जाती रहीं।

कुल ₹3.77 लाख गवां बैठे युवक
इसी प्रक्रिया में अलग-अलग किस्तों में आशीष को बार-बार भुगतान करने के लिए कहा गया। अंततः कुल ₹3.77 लाख रुपये की ठगी हो गई।

पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और इसकी जांच टेक्निकल सेल की मदद से की जा रही है।


Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...