नगड़ी थाना क्षेत्र में ओझा-गुणी के नाम पर सिपाही ने लूटी महिला की अस्मत

दो वर्ष की शादी शुदा जिंदगी के बाद भी पीड़िता को नहीं मिला था संतान सुख

Ranchi– नगड़ी थाना में कार्यरत सिपाही रवि मिश्रा पर एक महिला से बलात्कार करने के सनसनीखेज आरोप लगा है.

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि दो वर्ष की शादी शुदा जिंदगी के बाद भी पीड़िता को कोई बाल बच्चा नहीं हो रहा था,

जब इसकी जानकारी सिपाही रवि मिश्रा को लगी तो उसने पीड़िता को अपने जादू टोने से ठीक करने का

दावा किया और यहीं पीड़िता और उसके परिजन रवि मिश्रा के झांसे में आ गये.

बता दें कि रवि मिश्रा थाना में सिपाही तो हैं ही, घर पर ओझा-गुणी का काम भी करता है.

रवि मिश्रा ने पीड़िता को जादू टोना करने के लिए अपने घर पर पहुंचाया, पीड़िता अपने पति के साथ वहां पहुंची.

रवि मिश्रा ने पीड़िता के पति से कुछ देर बात करने के बाद पीड़िता को वहीं छोड़ कर जाने को कहा,

उसके बाद शुरु हुआ झाड़ फुंक का कथित खेल, झाड़ फुंक के नाम पर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरु हो गयी,

जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके हाथ पैर बांध कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया.

जब महिला ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी, तब परिजनों ने इसकी शिकायत नगड़ी थाना में की.

पीड़िता के साथ बलात्कार की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने नगड़ी थाने को

घर कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

ग्रामीणों ने नगड़ी थाना को घेर लिया.

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने किया नगड़ी थाने का दौरा

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए नगड़ी थाना ने तत्काल मामले में प्राथमिकी दर्ज  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया,

इधर मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने नगड़ी थाना का दौरा कर ग्रामीणों को

समझाने की कोशिश की, उन्हे इंसाफ दिये जाने का आश्वासन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यहां यह बताना भी जरुरी है कि औझा गुणी झारखंड की एक बड़ी समस्या है,

इसी ओझा गुणी के चक्कर में हर साल कई महिलाओं को  अपनी जान गंवानी पड़ती है.

 

रिपोर्ट मुर्शिद  

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!