Advertisment

नगर पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में स्वच्छता जागरूकता को लेकर बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

कैमूर : कैमूर जिले में स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के तहत जागरूकता फैलाने के लिए लगातार जिला प्रशासन तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ऐसे में बुधवार की अगले सुबह नगर पंचायत मोहनिया के अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया। मोहनिया नगर पंचायत की लोक स्वक्षता पदाधिकारी कृति शुक्ला और ईओ सुधांशु कुमार की मौजूदगी में बुधवार की सुबह मोहनिया के भभुआ रोड में बीके पब्लिक स्कूल एवं मानस सरस्वती पब्लिक स्कूल के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सड़क पर हाथों में तख्ती और बैनर लेकर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया।

लोक स्वच्छता पदाधिकारी कृति शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया की 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा चल रहा है। इसके अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई। मोहनिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों से निर्देश प्राप्त हुआ था की स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए मोहनिया के चांदनी चौक के समय स्कूली बच्चों के द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई।

यह भी पढ़े : करकटगढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए 11 सैलानी फंसे, अचानक बढ़ा पानी का जलस्तर

यह भी देखें :

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...